नमो नमो मोर्चा भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह का बड़े ही उत्साह से मनाया गया जन्मदिन..!"जन्मदिन के शुभ अवसर पर गरीब बच्चों में बांटे फ़ुड पैकेट "
नमो नमो मोर्चा भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह का बड़े ही उत्साह से मनाया गया जन्मदिन..!
"जन्मदिन के शुभ अवसर पर गरीब बच्चों में बांटे फ़ुड पैकेट "
पालघर..! नमो नमो मोर्चा भारत सामाजिक संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष व भाजपा पालघर जिला सचिव सत्यप्रकाश सिंह का 60 वाँ जन्मदिवस 9 अप्रैल, मंगलवार को सेवा, सर्मपण, सौहार्द, स्वच्छता का व्रत लेते हुए पालघर जिला के मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा बोइसर वेस्ट कैमलिन नाका बाघो बाबा मंदिर व अन्य जगह-जगह स्वच्छता एवं मलिन बस्तियों में बच्चों को अल्पाहार भेंट की गयी और इस अवसर पर बोईसर शहर के तमाम कार्यकर्ताओं ने निवास पर जाकर पुष्पग एवं शाल देकर मुंह मीठा कराते हुए हर्षोल्लाह से उत्साह मनाया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्मदिन पर नमो नमो मोर्चा भारत व भाजपा की ओर से शाम को प्रमुख पदाधिकारियों के उपस्थिति में यशवंत सृष्टि में आयोजित कार्यक्रम में सर्वप्रथम उपस्थित लोगों ने सत्यप्रकाश सिंह को ढेर सारी शुभकामनाएं देते हुए भगवान महाकाल और श्री विघ्नहर्ता से जन्मदिन की शुभ अवसर पर लंबी आयु की प्रार्थना करते हुए जन्मदिवस के कार्यक्रम संपन्न किया गया।
इस अवसर पर भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा जिला अध्यक्ष आर बी सिंह, जिला उपाध्यक्ष कुंदन सिंह, जिला सचिव शिवपूजन साह, मंडल अध्यक्ष तहसील दार चौहान, मंडल युवा अध्यक्ष वरुण मिश्रा, चंदन झा, आदर्श सिंह समेत बड़ी संख्या में कर्मयोगी कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।
सरावली सरपंच आनंद धोडी, डॉक्टर अमित यादव, समाजसेवी धिरज सिंह, प्रवीण मैगो और नमो नमो मोर्चा भारत के राष्ट्रीय कोर कमेटी के संगठन महामंत्री सोपान उंडे पाटिल समेत प्रदेश स्तरीय कमेटियों के पदाधिकारियों की तरफ से अलग-अलग तरीके से ढेर सारी शुभकामनाएं एवं बधाई दी गई।
सतर्क इंडिया
अखिलेश चौबे
7020967978
Comments
Post a Comment