मनीषा राणा बनी भाजपा उ.भा.मो. की विधि एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग की ज़िला अध्यक्ष..!

मनीषा राणा बनी भाजपा उ.भा.मो. की विधि एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग की ज़िला अध्यक्ष..!


पालघर..! भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा पालघर जिले की कार्यकारिणी घोषित की गई। जिसमें अधिवक्ता मनीषा राणा को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। मनीषा राणा को (उ.भा.मो.) के विधि एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के जिला अध्यक्ष पद पर भाजपा के पालघर जिला अध्यक्ष भरत राजपूत ने नियुक्त किया है। अधिवक्ता मनीषा राणा ने अपनी नियुक्ति के बाद जिला अध्यक्ष भरत राजपूत का आभार जताते हुए कहा कि वह इस जिम्मेदारी को स्वीकार करते हुए, समाज के उत्थान और कल्याण के लिए कार्य करेंगी और भाजपा की नीतियों को जन- जन तक ले जाने का प्रयास करेगी। मनीषा राणा ने कहा कि अधिवक्ता के तौर पर वह समाज के विभिन्न वर्गों और समुदायों के लोगों को समान न्याय और अधिकार का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। भाजपा (उ.भा. मो.) के पालघर जिला अध्यक्ष आरबी सिंह ने कहा कि नई कार्यकारिणी में उत्तर भारतीय समाज के सभी वर्गों को स्थान दिया गया है। ये सभी लोग पहले से ही समाजिक कार्यों में सक्रिय है।

सतर्क इंडिया
अखिलेश चौबे
7020967978

Comments

Popular posts from this blog

पालघर: यू.एस.ओस्तवाल इंग्लिश अकादमी स्कूल में रोटरी क्लब ऑफ बोईसर तारापुर की नशामुक्ति जागरूकता पहल।

पालघर: तारापुर एमआईडीसी में ओलियम गैस रिसाव से हड़कंप - भघेरिया केमिकल्स से निकली जहरीली गैस।प्रशासन की आपात चेतावनी; गांवों में सतर्कता, तकनीकी दल जुटा।

पालघर: चिन्मया विद्यालय कक्षा 10वीं में 100% परिणाम के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन।शारन्या माबियन ने 99.60% अंक लाकर किया कमाल, चिन्मया विद्यालय में बनीं टॉपर।