Posts

Showing posts from August, 2023

धूमधाम से हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस..!"ध्वजारोहण के बाद मिष्ठान व खाने के 150 प्लेट का किया गया वितरण"

Image
धूमधाम से हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस..! "ध्वजारोहण के बाद मिष्ठान व खाने के 150 प्लेट का किया गया वितरण" पालघर..! जिले के औद्योगिक शहर बोईसर में जिलापरिषद विद्यालय धोडी पुजा में धुमधाम से हर्षोल्लास के साथ नमो नमो मोर्चा भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह के उपस्थित मे मोर्चा के मार्गदर्शन जगदीश धोडी के हाथों ध्वजारोहण तथा उपस्थित लोगों द्वारा राष्ट्रगान करते हुए तिरंगे को सलामी देकर स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। सब पढ़े-सब बढ़े,तथा शिक्षा सभी का अधिकार है इस मूलमंत्र को सजिव सार्थक बनाते सामाजिक संस्था नमो नमो मोर्चा भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह के करकमलों से जिले के जिलापरिषद विद्यालय धोडी पुजा में विद्यार्थियों को दोपहर के भोजन के लिए खाने के 150 प्लेट और मिष्ठान वितरण किया गया। मोर्चा के मार्गदर्शन जगदीश धोडी ने कहा नमो नमो मोर्चा भारत समाज के प्रति सदैव अपने कर्तव्य का सही तरीका से निर्वाहन करती है और कभी भी जरूरतमंदों की सहायता करने से पीछे नहीं होती और इस विद्यालय को कभी किसी भी मदद की आवश्यकता पड़े...

पुलिस मित्र संघटना द्वारा मिलन समारोह एवं मार्गदर्शन शिविर हुआ संपन्न..!

Image
पुलिस मित्र संघटना द्वारा मिलन समारोह एवं मार्गदर्शन शिविर हुआ संपन्न..! पालघर..! पुलिस मित्र संघटना के संस्थापक अध्यक्ष राजेंद्र कपोते के मार्गदर्शन के साथ-साथ पालघर जिला अध्यक्ष सुलक्षण पाटिल एवं जिला सचिव राजेश संखे और पालघर जिले के पुलिस अधीक्षक बालासाहेब पाटिल की पहल पर जनसंवाद अभियान के तहत 4 अगस्त को पालघर के मच्छीमार सभागृहात में छत्रपति शिवाजी महाराज और भारत माता की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित एवं पुष्पांजलि कर पुलिस बैठक और मार्गदर्शन शिविर का आयोजन किया गया। शांति और सद्भाव बनाए रखने में मदद करने के लिए पुलिस मित्र संघटना की ओर से पुलिस के साथ कानून व्यवस्था बनाए रखना साथ ही पुलिस और नागरिकों के बीच मैत्रीपूर्ण संबंध बनाना ,पुलिस न्याय संबंधी मुद्दों को संबोधित करना ,पुलिस का सहयोग करना और आरटीओ पुलिस कर्मियों की समस्याओं का समाधान करना इसी संस्था के उद्देश्य से उक्त कार्यक्रम आयोजित किया गया।    पुलिस मित्र बैठक में संगठन में नये सदस्य का पद स्वीकार करने वाले पुलिस मित्रों को परिचय पत्र वितरित किये गये साथ ही गणमान्य व्यक्तियों के शुभ हाथों से...

जिजाऊ सामाजिक संस्था के संस्थापक अध्यक्ष निलेश सांबरे द्वारा विभिन्न शाखाओं का उद्घाटन हुआ संपन्न..!

Image
जिजाऊ सामाजिक संस्था के संस्थापक अध्यक्ष निलेश सांबरे द्वारा विभिन्न शाखाओं का उद्घाटन हुआ संपन्न..!  पालघर..! जिले के विभिन्न स्थानों पर जिजाऊ संस्था के संस्थापक अध्यक्ष निलेश भगवान सांबरे द्वारा सोमवार 9 अगस्त को शाखाओं का उद्घाटन किया गया इस अवसर पर जिजाऊ संस्था के तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए। वर्ष 2008 में स्थापित जिजाऊ एजुकेशनल एंड सोशल इंस्टीट्यूट, संगठन के अध्यक्ष नीलेश सांबरे ने निस्वार्थ भाव से ठाणे पालघर जिले और कोंकण के विभिन्न हिस्सों में कई परोपकारी गतिविधियां स्थापित की हैं। शिक्षा,स्वास्थ्य,महिला सशक्तिकरण,कृषि और रोजगार के पांच सिद्धांतों के आधार पर पर्याप्त काम किया जिजाऊ संस्था के माध्यम से श्रमिकों,भूमिपुत्रों,परियोजना प्रभावितों,भूमिधारकों,आदिवासी समाज की अनेक समस्याओं का समाधान किया गया यही कारण है कि कई युवा जिजाऊ सामाजिक संस्था के काम से प्रभावित हैं और उनके नेतृत्व की छाप हर जगह दिखाई देती है। जिले के विभिन्न स्थानों पर संगठन की कई शाखाओं का उद्घाटन किया गया संगठन के माध्यम से किए गए परोपकारी कार्यों और सं...