Posts

पालघर: शिवसेना में बड़े पैमाने पर जनप्रतिनिधियों का प्रवेश..!

Image
पालघर: शिवसेना में बड़े पैमाने पर जनप्रतिनिधियों का प्रवेश..! अखिलेश चौबे  पालघर..! जिले में शिवसेना (शिंदे गुट) की ताकत लगातार बढ़ती जा रही है। बीते कुछ महीनों से विभिन्न राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शिवसेना में शामिल हो रहे हैं, जिससे जिले की सियासत में उथल-पुथल मच गई है। इसी कड़ी में, हाल ही में एक भव्य कार्यक्रम में उध्दव ठाकरे गुट (उबाठा), राष्ट्रवादी कांग्रेस (शरद पवार गुट), बहुजन विकास आघाड़ी और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के कई प्रभावशाली जनप्रतिनिधियों ने शिवसेना का दामन थाम लिया। ◾ प्रमुख जनप्रतिनिधियों का शिवसेना में प्रवेश शिवसेना में शामिल होने वालों में उध्दव ठाकरे गुट के पूर्व पंचायत समिति सदस्य सुभाष चौरे, राष्ट्रवादी कांग्रेस (शरद पवार गुट) के पूर्व पंचायत समिति सदस्य शैलेश हाडळ, ओसरविरा ग्राम पंचायत के सरपंच नरेश कोरडा, धानीवरी ग्राम पंचायत के सरपंच शैलेश कोरडा, गंजाड ग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच अभिजीत देसक, प्रभारी सरपंच कौशल कामडी, निकणे ग्राम पंचायत के उपसरपंच सुदाम मेरे सहित कई ग्राम पंचायतों के उपसरपंच...

पालघर: ८ वर्षीय अपहृत बच्ची की तलाश में पुलिस को बड़ी सफलता, आरोपी गिरफ्तार..!

Image
पालघर: ८ वर्षीय अपहृत बच्ची की तलाश में पुलिस को बड़ी सफलता, आरोपी गिरफ्तार..!  अखिलेश चौबे   पालघर..! 27 फरवरी 2025 – महाराष्ट्र के पालघर जिले के वाडा क्षेत्र में 8 वर्षीय बच्ची के अपहरण की घटना से सनसनी फैल गई थी। पुलिस की तत्परता और जनसहयोग के चलते बच्ची को सुरक्षित बचा लिया गया, जबकि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। ◾घटना का पूरा विवरण दिनांक 26 फरवरी 2025 की रात करीब 9:30 बजे, 28 वर्षीय महिला फिरदौस (बदला हुआ नाम), जो वाडा स्थित संजय नगर की रहने वाली है, ने वाडा पुलिस थाने में अपनी 8 वर्षीय बेटी के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई। महिला ने बताया कि उसकी बेटी शाम करीब 4:00 बजे घर के बाहर खेल रही थी और 6:00 बजे तक वापस नहीं लौटी। इसके बाद परिजनों ने आसपास खोजबीन की, लेकिन बच्ची का कोई पता नहीं चला। परिवार ने तुरंत वाडा पुलिस को सूचना दी। मामला गंभीर होने के कारण पुलिस ने तुरंत छानबीन शुरू की। चूंकि यह मामला बाल अपराध से जुड़ा था, इसलिए पुलिस अधीक्षक विनायक नरणे ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। ◾ पुलिस की रणनीति और खोज अभियान वाडा पुलिस ने आसपास के सभी सीसीटीवी...

पालघर पुलिस ने महाराष्ट्र के "कलमी कार्यक्रम" में हासिल किया पहला स्थान..!

Image
पालघर पुलिस ने महाराष्ट्र के "कलमी कार्यक्रम" में हासिल किया पहला स्थान..! अखिलेश चौबे  पालघर..! 27 फरवरी 2025 – महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री द्वारा संचालित "100 दिवसीय कलमी कार्यक्रम" के तहत पालघर जिला पुलिस ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। पूरे महाराष्ट्र में इस पहल के तहत विभिन्न पुलिस इकाइयों को शामिल किया गया था, जिसमें पालघर पुलिस विभाग ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान प्राप्त किया है। ◾क्या है "कलमी कार्यक्रम" ? मुख्यमंत्री द्वारा शुरू किया गया "कलमी कार्यक्रम" राज्यव्यापी अभियान है, जिसका उद्देश्य पुलिस प्रशासन को अधिक प्रभावी, तकनीक-समर्थित और नागरिकों के अनुकूल बनाना है। इस कार्यक्रम के तहत पुलिस विभागों को सात मुख्य कार्यों पर ध्यान केंद्रित करना था: 1. वेबपोर्टल – डिजिटल सेवाओं को बढ़ावा देना। 2. सुरक्षित जीवनमान – कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाना। 3. स्वच्छता – पुलिस थानों और परिसरों की सफाई व्यवस्था को उन्नत करना। 4. ट्रैफिक नियंत्रण – सड़क यातायात प्रबंधन को सुव्यवस्थित करना। 5. कार्यालयीन कार्य संस्कृत...

पालघर में मराठी भाषा दिवस के अवसर पर 'अभिजात पुस्तक प्रदर्शनी' का भव्य आयोजन..!

Image
पालघर में मराठी भाषा दिवस के अवसर पर 'अभिजात पुस्तक प्रदर्शनी' का भव्य आयोजन..!  पालघर..! 27 फरवरी 2025 – मराठी भाषा और साहित्य को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) तथा महाराष्ट्र नवनिर्माण विद्यार्थी सेना (मनविसे) की ओर से पालघर जिले में मराठी भाषा दिवस के उपलक्ष्य में "अभिजात पुस्तक प्रदर्शनी" का भव्य आयोजन किया गया। यह आयोजन साहित्य प्रेमियों और मराठी भाषा के संवर्धन के लिए एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ। ◾ उद्घाटन समारोह में गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति इस पुस्तक प्रदर्शनी का शुभारंभ निवृत्त सरकारी वकील श्री माळी साहेब के करकमलों द्वारा संपन्न हुआ। उद्घाटन समारोह में जिले के कई प्रमुख पदाधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। इनमें पालघर ग्रामीण जिल्हा अध्यक्ष भावेश चुरी, विद्यार्थी सेना जिल्हा अध्यक्ष धीरज गावड, उपजिल्हाध्यक्ष विशाल जाधव, कामगार सेना के वरिष्ठ नेता अनंत दळवी, जालीम तडवी एवं विनायक केळुसकर, पालघर उपतालुका प्रमुख सत्यम मिश्रा, मनसे सैनिक तन्मय संखे सहित महिला सेना तालुका अध्यक्ष हेमांगी राऊळ एवं रेश्मा ...

पालघर: शिवसेना को लगातार मिल रहा जनसमर्थन, कार्यकर्ताओं का पार्टी में शामिल होने का सिलसिला जारी..!

Image
पालघर: शिवसेना को लगातार मिल रहा जनसमर्थन, कार्यकर्ताओं का पार्टी में शामिल होने का सिलसिला जारी..!  अखिलेश चौबे  पालघर..! जिले में शिवसेना का जनाधार लगातार बढ़ता जा रहा है। बीते कुछ महीनों से जिले के शहरी और ग्रामीण इलाकों में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शिवसेना में शामिल हो रहे हैं। विधानसभा चुनाव के बाद यह प्रवृत्ति और तेज हो गई है, जिससे पालघर का राजनीतिक माहौल पूरी तरह गरमा गया है। ◾ शिवसेना में प्रवेश की लहर तेज, चुनावी तैयारियां जोरों पर आगामी महीनों में पालघर जिले में जिला परिषद, पंचायत समिति और नगर परिषद के चुनाव होने हैं। इन चुनावों को ध्यान में रखते हुए शिवसेना ने अपनी संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी की ओर से जिलेभर में विभिन्न स्तरों पर बैठकें आयोजित की जा रही हैं, जिनमें न केवल पुराने कार्यकर्ताओं को सक्रिय किया जा रहा है, बल्कि अन्य राजनीतिक दलों के नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं को भी पार्टी से जोड़ा जा रहा है। इसी क्रम में केलवे क्षेत्र में कार्यरत आदिवासी विकास प्रतिष्ठान से जुड़े युवाओं और महिलाओं ने शिवसेना की सदस्यता ग्रहण की है। यह ...

पालघर: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर ‘स्वराज्य रिक्शा चालक-मालक संघ’ यूनियन का भव्य उद्घाटन..!

Image
पालघर: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर ‘स्वराज्य रिक्शा चालक-मालक संघ’ यूनियन का भव्य उद्घाटन..!  अखिलेश चौबे  पालघर..! संघटन गढ़े चलो, सुपंथ पर बढ़े चलो, भला हो जिसमें देश का, वो काम सब किए चलो। इसी मूल मंत्र को आत्मसात करते हुए, 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर आदिवासी एकता मित्र मंडल के तत्वावधान में स्वराज्य रिक्शा चालक-मालक संघ, वेळगाव रोड यूनियन का विधिवत उद्घाटन किया गया। यह कार्यक्रम एक भव्य समारोह के रूप में आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और संगठन के पदाधिकारियों ने सहभागिता की। ◾ कार्यक्रम में प्रतिष्ठित अतिथियों की उपस्थिति इस विशेष अवसर पर मनोर एवं कोंढाण गांव के सरपंच, ग्राम पंचायत सदस्य, पुलिस पाटील, प्रतिष्ठित नागरिक, संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता तथा रिक्शा यूनियन के सभी पदाधिकारी व चालक-मालक समुदाय भारी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने इस नए संगठन के गठन का स्वागत किया और इसे रिक्शा चालकों एवं मालिकों के हक की रक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया। ◾ यूनियन के उद्देश्य और महत्व स्वराज्य रिक्शा चालक-म...

पालघर: चारोटी, कासा में 25 लाख रुपये मूल्य का एमडी ड्रग्स जब्त, एक गिरफ्तार..!

Image
पालघर: चारोटी, कासा में 25 लाख रुपये मूल्य का एमडी ड्रग्स जब्त, एक गिरफ्तार..! अखिलेश चौबे  पालघर..!  जिले में नशीले पदार्थों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी है। पुलिस अधीक्षक बाळासाहेब पाटील के निर्देशानुसार जिलेभर में मादक पदार्थ विरोधी अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में कासा पुलिस थाने के प्रभारी अधिकारी, पुलिस निरीक्षक अविनाश मांदले एवं उनकी टीम ने गश्त के दौरान एक बड़ी सफलता हासिल की। ◾गश्त के दौरान संदिग्ध व्यक्ति पकड़ा गया गुरुवार देर रात कासा पुलिस दल गश्त पर था और इलाके में संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी ली जा रही थी। इसी दौरान चारोटी स्थित अप्सरा होटल के सामने एक व्यक्ति संदिग्ध रूप से बैग लेकर जाता हुआ दिखाई दिया। पुलिस को उस पर संदेह हुआ, जिसके बाद दो पंचों की उपस्थिति में उसकी तलाशी ली गई। जब पुलिस ने उसकी बैग की जांच की, तो बैग में कपड़ों के बीच एक प्लास्टिक की पॉलिथीन छुपी हुई मिली। ◾एमडी ड्रग्स की पुष्टि, 25 लाख का माल बरामद जब संदिग्ध व्यक्ति से पॉलिथीन के संबंध में पूछताछ की गई, तो उसने संतोषजनक जवाब नहीं दिया और केवल इतना कहा कि इसमें नशीला पदार्थ है।...