पालघर: शिक्षा एकेडमी का शानदार प्रदर्शन: CBSE 10वीं में 100% रिजल्ट, साक्षी कदम ने 96% के साथ किया टॉप।
पालघर: शिक्षा एकेडमी का शानदार प्रदर्शन: CBSE 10वीं में 100% रिजल्ट, साक्षी कदम ने 96% के साथ किया टॉप।
अखिलेश चौबे
पालघर। शिक्षा एकेडमी (Shiksha Academy) ने एक बार फिर शैक्षणिक उत्कृष्टता का परचम लहराते हुए CBSE कक्षा 10वीं (सत्र 2025-26) के परिणामों में 100 प्रतिशत सफलता हासिल की है। एकेडमी के सभी 25 विद्यार्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण कर शानदार प्रदर्शन किया, जिससे संस्थान और अभिभावकों में खुशी का माहौल है।
इस वर्ष के परिणामों में साक्षी कदम ने 96% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया और राहुल इंटरनेशनल स्कूल में भी टॉपर बनीं। वहीं अर्पिता सिंह ने 93% अंक के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि स्वास्ती पाटिल ने 91% अंक लेकर तीसरा स्थान हासिल किया।
इसके अलावा भाविष्य लाहोटी ने 90%, रिया राजपुरोहित ने 88%, विवेक कृष्णा ने 85%, जैनसांप्रीत कौर ने 84%, राजवीर गुप्ता ने 83% और देवांश यादव ने 81% अंक प्राप्त कर संस्था का नाम रोशन किया।
एकेडमी द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, इस वर्ष का परिणाम पूरी तरह से शत-प्रतिशत रहा, जहां बैच के सभी 25 विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट अंक हासिल किए। यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम मानी जा रही है।
संस्थान का ध्येय वाक्य “विद्याधनं सर्व धनं प्रधानम्” को साकार करते हुए शिक्षा एकेडमी लगातार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर रही है। संस्थान के शिक्षकों ने बताया कि विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षण पद्धति, नियमित टेस्ट और व्यक्तिगत मार्गदर्शन के जरिए तैयार किया गया, जिसका परिणाम आज सामने है।
इस शानदार उपलब्धि के बाद विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों के बीच उत्साह का माहौल है। शिक्षा एकेडमी प्रबंधन ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है और आने वाले वर्षों में भी इसी तरह उत्कृष्ट परिणाम देने का संकल्प दोहराया है।
Comments
Post a Comment