पालघर: बोईसर में 19 अप्रैल को निकलेगी भगवान परशुराम जयंती की भव्य बाइक रैली।
पालघर: बोईसर में 19 अप्रैल को निकलेगी भगवान परशुराम जयंती की भव्य बाइक रैली।
अखिलेश चौबे
पालघर। जिले के औद्योगिक नगरी बोईसर में भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर 19 अप्रैल 2026 (रविवार) को एक भव्य बाइक रैली का आयोजन किया जाएगा। आयोजन समिति द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार यह रैली सुबह 10:00 बजे डॉन बॉस्को स्कूल, बोईसर से प्रारंभ होगी, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं और श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
रैली का मार्ग डॉन बॉस्को स्कूल से शुरू होकर रेलवे स्टेशन, नवापुर नाका, अवध नगर, टाकी नाका, मधुर होटल मार्ग से होते हुए यशवंत सृष्टि (समापन स्थल) तक निर्धारित किया गया है। आयोजकों का कहना है कि यह रैली भगवान परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में सामाजिक एकता और सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करने के उद्देश्य से निकाली जा रही है।
कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए स्थानीय प्रशासन से सहयोग लिया जाएगा। साथ ही प्रतिभागियों से अनुशासन बनाए रखने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील भी की गई है।
आयोजन समिति ने क्षेत्र के सभी नागरिकों से इस रैली में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आग्रह किया है। रैली से जुड़ने या अधिक जानकारी के लिए इच्छुक लोग 9175088561 और 8788846084 नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।
Comments
Post a Comment