पालघर: जिले में राजस्व प्रशासन और पुलिस विभाग के बीच मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच, तैयारियों का जायजा।
पालघर: जिले में राजस्व प्रशासन और पुलिस विभाग के बीच मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच, तैयारियों का जायजा।
अखिलेश चौबे
पालघर। जिले में राजस्व प्रशासन और पुलिस विभाग के बीच आयोजित होने वाले मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यह मुकाबला कल सुबह 7:00 बजे खेला जाएगा, जिसे लेकर दोनों विभागों में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।
मैच से पहले संबंधित अधिकारियों ने मैदान का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और सभी आवश्यक तैयारियों को सुनिश्चित किया। निरीक्षण के दौरान निवासी उपजिलाधिकारी सुभाष भागडे, जिला क्रीड़ा अधिकारी सुहास व्हनमाने, पुलिस निरीक्षक अविनाश केदारी, राजस्व सहायक नारायण शिंदे और प्रणव कदम सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
अधिकारियों ने मैदान की स्थिति, पिच की तैयारी, खिलाड़ियों की सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इस दौरान यह सुनिश्चित किया गया कि मैच के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो और सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित हों।
यह मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच न केवल दोनों विभागों के बीच समन्वय और सौहार्द को मजबूत करेगा, बल्कि कर्मचारियों के बीच टीम भावना और आपसी सहयोग को भी बढ़ावा देगा। आयोजन को लेकर प्रशासन और पुलिस विभाग के अधिकारियों ने उत्साह व्यक्त किया और इसे सकारात्मक पहल बताया।
Comments
Post a Comment