पालघर: परशुराम जन्मोत्सव पर बोईसर में उमड़ा जनसैलाब, भव्य शोभायात्रा ने बांधा समां।‘बोईसर चा एकदंत’ के तत्वावधान में पहली बार खाटूश्याम की शाही सवारी, झांकियों और भजन-कीर्तन से गूंजा पूरा शहर।

पालघर: परशुराम जन्मोत्सव पर बोईसर में उमड़ा जनसैलाब, भव्य शोभायात्रा ने बांधा समां।
‘बोईसर चा एकदंत’ के तत्वावधान में पहली बार खाटूश्याम की शाही सवारी, झांकियों और भजन-कीर्तन से गूंजा पूरा शहर।

अखिलेश चौबे 
पालघर। जिले के औद्योगिक बोईसर में भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम के जन्मोत्सव के अवसर पर 19 अप्रैल रविवार को भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। ‘बोईसर चा एकदंत’ के तत्वावधान में आयोजित इस धार्मिक आयोजन में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरे शहर का माहौल भक्तिमय हो गया।
कार्यक्रम की शुरुआत भीमनगर से हुई, जहां दोपहर 5:30 बजे शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया। यह यात्रा भीमनगर से स्टेशन मार्ग होते हुए यशवंत सृष्टि तक निकाली गई। रास्ते भर श्रद्धालु भगवान परशुराम के जयकारों के साथ उत्साहपूर्वक शामिल होते रहे। शाम 6 बजे तक पूरा क्षेत्र भक्ति और आस्था के रंग में रंगा नजर आया।
शोभायात्रा में भगवान परशुराम की दिव्य और आकर्षक झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। इसके साथ ही पहली बार बोईसर में बाबा खाटूश्याम की भव्य शाही सवारी का आयोजन किया गया, जिसने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। शाही सवारी के दौरान भक्तों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया और जयकारों से वातावरण गुंजायमान हो उठा।
कार्यक्रम में लाइव भजन रोड शो का भी आयोजन किया गया, जिसमें मधुर म्यूजिकल ग्रुप द्वारा प्रस्तुत भजनों ने श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। वहीं ढोल-ताशा पथकों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे आयोजन में ऊर्जा और उत्साह भर दिया। विभिन्न धार्मिक झांकियों ने सनातन संस्कृति की झलक प्रस्तुत करते हुए दर्शकों का मन मोह लिया।
आयोजकों ने बताया कि भगवान परशुराम का जीवन हमें सेवा, धर्मरक्षा और धर्म के प्रचार-प्रसार का संदेश देता है। इसी उद्देश्य के साथ इस भव्य आयोजन का आयोजन किया गया, ताकि समाज में धार्मिक चेतना और एकता का प्रसार हो सके।
इस अवसर पर श्री श्री १०८ श्री झारखण्ड ऋषि जी महाराज उमरन संजान आश्रम, भाजपा जिला अध्यक्ष भरत राजपूत, शिवसेना उप नेता जगदीश धोडी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अंकुश राऊत, जिला सचिव सत्यप्रकाश सिंह, मंडल अध्यक्ष महेंद्र भोणे, उत्तर भारतीय मोर्चा जिला अध्यक्ष आर.बी. सिंह, हिंदूवादी प्रवक्ता मनोज मिश्रा, हिंदू जनजागृति संस्था की महासचिव तुलसी छीपा, रूही ठाकुर, नीलेश जायसवाल समेत कई राजनीतिक पार्टी एवं सामाजिक संस्था के गणमान्य नागरिक और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
आयोजन के दौरान जिला प्रशासन द्वारा यातायात की सुचारु व्यवस्था बनाए रखी गई। बोईसर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे। जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं ने इस आयोजन की सराहना करते हुए इसे बोईसर के लिए एक ऐतिहासिक और यादगार कार्यक्रम बताया।
कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं, सहयोगियों और प्रशासन का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी ऐसे धार्मिक आयोजनों को और भव्य रूप में आयोजित करने का संकल्प लिया।

Comments

Popular posts from this blog

पालघर: जिले में युवक की बेरहमी से हत्या का खुलासा, छह आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग हिरासत में..!

पालघर: यू.एस.ओस्तवाल इंग्लिश अकादमी स्कूल में रोटरी क्लब ऑफ बोईसर तारापुर की नशामुक्ति जागरूकता पहल।

पालघर: तारापुर एमआईडीसी में ओलियम गैस रिसाव से हड़कंप - भघेरिया केमिकल्स से निकली जहरीली गैस।प्रशासन की आपात चेतावनी; गांवों में सतर्कता, तकनीकी दल जुटा।