पालघर: राऊत परिवार का स्नेह सम्मेलन उत्साहपूर्वक संपन्न, दो सौ वर्षों की परंपरा का हुआ भव्य संगम।

पालघर: राऊत परिवार का स्नेह सम्मेलन उत्साहपूर्वक संपन्न, दो सौ वर्षों की परंपरा का हुआ भव्य संगम।


अखिलेश चौबे
पालघर।
जिले के बोईसर स्थित पास्थळ गांव के राऊत परिवार का तृतीय स्नेह सम्मेलन 29 मार्च 2026 को कुडण स्थित भास्कर पार्क में अत्यंत उत्साह और भव्यता के साथ संपन्न हुआ। लगभग दो सौ वर्षों की गौरवशाली और ऐतिहासिक परंपरा को संजोए इस आयोजन में परिवार के सैकड़ों सदस्य और परिजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस अवसर पर स्वर्गीय शिणवार दामा राऊत के वंशजों सहित चौथी पीढ़ी के प्रतिनिधि रमेश परशुराम राऊत (पूर्व शिक्षक, पूर्व सरपंच एवं प्रशासक) विशेष रूप से उपस्थित थे।
कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्ष रमेश राऊत, अर्थशास्त्री डॉ. राघवेंद्र राऊत, कुणबी समाजोन्नती संघ के मनोज घरत तथा वरिष्ठ सदस्य चिंतामण राऊत और हेमंत राऊत के हाथों दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। महिलाओं द्वारा प्रस्तुत गणेश वंदना ने कार्यक्रम को आध्यात्मिक और मंगलमय शुरुआत दी। साथ ही, दिवंगत परिवारजनों को चित्रों के माध्यम से श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम की विशेष आकर्षण कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के माध्यम से प्रस्तुत किए गए चलचित्र रहे, जिन्हें सिद्ध राऊत, नुपूर राऊत और हार्दिक राऊत ने तैयार किया। इन प्रस्तुतियों में परिवार की दूसरी और तीसरी पीढ़ी के सदस्यों को जीवंत रूप में दर्शाया गया। इसके अलावा, जितेश राऊत द्वारा परिवार का लोगो एवं स्मृति चिह्न तैयार किया गया, जिसे सभी ने सराहा।
डॉ. बाबुलनाथ राऊत ने अतिथियों का स्वागत किया, जबकि शशिकांत राऊत ने प्रास्ताविक भाषण में परिवार की सात पीढ़ियों की वंशावली प्रस्तुत करते हुए ऐसे आयोजनों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि वर्ष 2002 में प्रारंभ हुई इस परंपरा का उद्देश्य पारिवारिक मूल्यों, संस्कारों और एकता को सहेजते हुए अगली पीढ़ियों तक पहुंचाना है। इस दौरान बाल मेले, व्याख्यानमाला और विभिन्न उपक्रमों की झलकियां वीडियो प्रस्तुति के माध्यम से दिखाई गईं।
सम्मेलन में 90 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ सदस्यों—सरस्वती मोरेश्वर राऊत, राधाबाई जगन्नाथ राऊत, लक्ष्मीबाई चिंतामण घरत, सीताबाई शिवाजी राऊत और लक्ष्मण गणपत पाटील—का शॉल, स्मृति चिह्न और उपहार देकर सम्मान किया गया। साथ ही सहस्त्रचंद्रदर्शन के अवसर पर डॉ. राघवेंद्र राऊत, मालती जयवंत घरत, रंजना रामदास राऊत, सुशीला रामदास घरत, गणपत ठक्या राऊत, यशोदा यशवंत राऊत और विश्वनाथ त्रिंबक पाटील को भी सम्मानित किया गया।
मनुजता राऊत ने ‘गुलमोहर अंक 3’ की पृष्ठभूमि और संपादकीय पर विस्तार से जानकारी दी। इस स्मारिका में परिवार के इतिहास, लेख, संस्मरण, वंशावली और विभिन्न गतिविधियों के चित्र शामिल हैं। इसका विमोचन रमेश राऊत, डॉ. राघवेंद्र राऊत, महादेव राऊत, सतीश घरत और जगन्नाथ घरत के हाथों किया गया।
कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थित सदस्यों का परिचय कराया गया, जो भावनात्मक और आत्मीयता से परिपूर्ण रहा। 70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठों का भी विशेष सम्मान किया गया। 97 वर्षीय सरस्वती मोरेश्वर राऊत का उनके पांच पीढ़ियों के साथ विशेष सत्कार पालघर नगराध्यक्ष उत्तम पाटील के हाथों किया गया, जो इस आयोजन का प्रमुख आकर्षण रहा।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सम्मेलन में रंगत भर दी और सभी को आनंदित किया। कार्यक्रम का सफल संचालन संजय घरत और स्वाती राऊत ने किया, जबकि जयमंगल राऊत ने आभार व्यक्त किया।
इस आयोजन की सफलता के लिए रोहित राऊत, सुधीर राऊत, गिरीश राऊत, केतन राऊत, जितेश राऊत, प्रसाद राऊत, रत्नेश राऊत, अनिश राऊत, निखिल राऊत, शशू राऊत, नितिन राऊत, प्रजीत राऊत, पंकज राऊत, विराजित राऊत सहित महिला वर्ग ने विशेष परिश्रम किया। इस भव्य पारिवारिक आयोजन की सर्वत्र सराहना की जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

पालघर: जिले में युवक की बेरहमी से हत्या का खुलासा, छह आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग हिरासत में..!

पालघर: यू.एस.ओस्तवाल इंग्लिश अकादमी स्कूल में रोटरी क्लब ऑफ बोईसर तारापुर की नशामुक्ति जागरूकता पहल।

पालघर: तारापुर एमआईडीसी में ओलियम गैस रिसाव से हड़कंप - भघेरिया केमिकल्स से निकली जहरीली गैस।प्रशासन की आपात चेतावनी; गांवों में सतर्कता, तकनीकी दल जुटा।