पालघर: प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत पालघर-ठाणे के 5 किसानों का चयन, तकनीकी प्रशिक्षण अनिवार्य।

पालघर: प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत पालघर-ठाणे के 5 किसानों का चयन, तकनीकी प्रशिक्षण अनिवार्य।

अखिलेश चौबे 
पालघर। महाराष्ट्र सरकार के मत्स्य व्यवसाय विभाग और ICAR-CIBA, नवसारी (गुजरात) के संयुक्त तत्वावधान में ‘प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना’ (PMMSY) के अंतर्गत वर्ष 2026-27 के लिए एक महत्वपूर्ण प्रात्यक्षिक परियोजना शुरू की जा रही है। इस परियोजना के तहत “मत्स्य शेततलाव में पिंजरा पद्धति से खेकड़ा पालन” (Mud Crab Box Culture in Aquaculture Pond) को बढ़ावा दिया जाएगा, जिससे मत्स्य किसानों की आय में वृद्धि होने की उम्मीद है।
इस योजना के अंतर्गत ठाणे और पालघर जिलों के कुल 5 प्रगतिशील मत्स्य किसानों का चयन किया जाएगा। चयनित लाभार्थियों को परियोजना के लिए 100 प्रतिशत अनुदान प्रदान किया जाएगा, जिससे उन्हें आर्थिक रूप से बड़ा सहारा मिलेगा।
परियोजना में भाग लेने के इच्छुक मत्स्य किसानों से निर्धारित प्रारूप में आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन करने के लिए कुछ आवश्यक शर्तें निर्धारित की गई हैं, जिनमें आवेदक के नाम पर 7/12 भूमि उतारा होना, मत्स्य पालन का अनुभव, शेततलाव (तालाब) पर निरंतर बिजली आपूर्ति, सड़क सुविधा तथा निमखारे (खारे) पानी की उपलब्धता अनिवार्य है।
इसके अलावा, चयनित किसानों के लिए नवसारी स्थित ICAR-CIBA संस्थान में तकनीकी प्रशिक्षण प्राप्त करना अनिवार्य होगा, ताकि वे आधुनिक पद्धति से खेकड़ा पालन कर सकें और उत्पादन को बेहतर बना सकें।
इच्छुक आवेदकों को अपना आवेदन पत्र तथा आवश्यक दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक की प्रति, 7/12 उतारा और पंजीकरण प्रमाणपत्र 30 अप्रैल 2026 तक कार्यालयीन समय में जमा करना होगा। आवेदन सहायक आयुक्त, मत्स्य व्यवसाय, ठाणे/पालघर कार्यालय या ICAR-CIBA, नवसारी में जमा किए जा सकते हैं। निर्धारित समय सीमा के बाद प्राप्त होने वाले आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।
अधिक जानकारी के लिए इच्छुक किसान सहायक आयुक्त, मत्स्य व्यवसाय, पालघर (कक्ष क्रमांक 210, द्वितीय तल, प्रशासनिक भवन-ए, जिला कलेक्टर कार्यालय परिसर, कोळगांव, पालघर) या ICAR-CIBA, नवसारी से संपर्क कर सकते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

पालघर: जिले में युवक की बेरहमी से हत्या का खुलासा, छह आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग हिरासत में..!

पालघर: यू.एस.ओस्तवाल इंग्लिश अकादमी स्कूल में रोटरी क्लब ऑफ बोईसर तारापुर की नशामुक्ति जागरूकता पहल।

पालघर: तारापुर एमआईडीसी में ओलियम गैस रिसाव से हड़कंप - भघेरिया केमिकल्स से निकली जहरीली गैस।प्रशासन की आपात चेतावनी; गांवों में सतर्कता, तकनीकी दल जुटा।