पालघर: वाडा में चोरी का खुलासा: 2.16 लाख के आभूषण बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार, देसी पिस्तौल भी जब्त।

पालघर: वाडा में चोरी का खुलासा: 2.16 लाख के आभूषण बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार, देसी पिस्तौल भी जब्त।

अखिलेश चौबे 
पालघर। जिले के वाडा तालुका अंतर्गत देवघर गांव में हुई घरफोड़ चोरी के मामले में वाडा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी गए 2,16,000 रुपये मूल्य के सोने के आभूषण बरामद किए हैं। साथ ही एक देशी बनावटी पिस्तौल (गांवठी कट्टा) भी जब्त किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 28 मार्च 2026 को फिर्यादी नरेश काशिनाथ पाटील (आयु 51 वर्ष), निवासी देवघर, तालुका वाडा, जिला पालघर, अपने रिश्तेदारों के यहां एक धार्मिक कार्यक्रम में गए हुए थे। जब वे वापस अपने घर लौटे, तो उन्होंने पाया कि अज्ञात चोरों ने उनके बंद घर का दरवाजा तोड़कर बेडरूम में रखी लकड़ी की अलमारी से कुल 2,16,000 रुपये मूल्य के सोने के आभूषण चोरी कर लिए हैं।
इस संबंध में वाडा पुलिस स्टेशन में अपराध रजिस्टर नंबर 122/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 305, 331(3), 3(5) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पालघर के पुलिस अधीक्षक यतिश देशमुख के मार्गदर्शन में एक विशेष जांच दल का गठन किया गया। इस टीम ने जांच के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर देवघर गांव के निवासी प्रणित उर्फ भुऱ्या उर्फ टोल्या सुनील पाटील पर नजर रखी। उसकी गतिविधियों पर निगरानी के दौरान उसके पास अवैध हथियार होने की जानकारी भी मिली।
पुलिस ने उसके घर पर छापा मारकर एक देशी बनावटी पिस्तौल (गांवठी कट्टा) बरामद किया। पूछताछ में उसने बताया कि उसके पास किसी प्रकार का वैध हथियार लाइसेंस नहीं है। इसके बाद उसे हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपने साथी अजित उर्फ बाली प्रकाश पाटील (आयु 35 वर्ष), मूल निवासी लखमापुर, तालुका वाडा, जिला पालघर तथा वर्तमान निवासी आंबिस्ते खुर्द, तालुका वाडा, जिला पालघर के साथ मिलकर देवघर गांव और आसपास के क्षेत्रों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने की बात कबूल की।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आगे की पूछताछ में यह भी सामने आया कि सारिका पंकज पाटील, निवासी देवघर, तालुका वाडा, जिला पालघर ने इन अपराधों में उनकी मदद की थी। इसके आधार पर उसे भी गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों के पास से चोरी के 2,16,000 रुपये मूल्य के सोने के आभूषण बरामद किए गए हैं।
जांच के दौरान यह भी सामने आया कि आरोपियों ने वाडा पुलिस स्टेशन क्षेत्र में पूर्व में भी कई चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है। इनमें अपराध रजिस्टर नंबर 127/2025 के तहत दर्ज मामले में कुल 9 तोले सोने के आभूषण बरामद किए गए हैं। वहीं अपराध रजिस्टर नंबर 122/2026 में 4 तोले सोने के आभूषण जब्त किए गए हैं।
इसके अलावा अपराध रजिस्टर नंबर ए 134/2026, भारतीय शस्त्र अधिनियम की धारा 3(25) के तहत एक देशी बनावटी पिस्तौल जब्त की गई है। वहीं अपराध रजिस्टर नंबर 105/2025 तथा 284/2025 के तहत भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं 305(अ), 331(1), 331(3) के अंतर्गत दर्ज मामलों में भी आरोपियों की संलिप्तता सामने आई है।
मामले की आगे की जांच पुलिस उपनिरीक्षक सागर मालकर तथा सहायक पुलिस उपनिरीक्षक दयानंद पाटील, वाडा पुलिस स्टेशन द्वारा की जा रही है।
यह पूरी कार्रवाई पालघर के पुलिस अधीक्षक यतिश देशमुख, अपर पुलिस अधीक्षक विनायक नरळे तथा उप विभागीय पुलिस अधिकारी (जव्हार विभाग) समीर मेहेर के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। इस अभियान में पुलिस निरीक्षक दत्तात्रय किंद्रे, पुलिस उपनिरीक्षक सागर मालकर, सहायक पुलिस उपनिरीक्षक दयानंद पाटील, सहायक पुलिस उपनिरीक्षक गुरुनाथ गोतारणे, पुलिस हवालदार विजय मढवी, पुलिस शिपाई गजानन जाधव, संतोष वाकचौरे, चेतन सोनावणे तथा सचिन भोये की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हो रही चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगने की उम्मीद जताई जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

पालघर: जिले में युवक की बेरहमी से हत्या का खुलासा, छह आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग हिरासत में..!

पालघर: यू.एस.ओस्तवाल इंग्लिश अकादमी स्कूल में रोटरी क्लब ऑफ बोईसर तारापुर की नशामुक्ति जागरूकता पहल।

पालघर: तारापुर एमआईडीसी में ओलियम गैस रिसाव से हड़कंप - भघेरिया केमिकल्स से निकली जहरीली गैस।प्रशासन की आपात चेतावनी; गांवों में सतर्कता, तकनीकी दल जुटा।