पालघर: एओसीएस विभाग के कर्मचारी उमेश श्रीधर जाधव को ‘फिटेस्ट ऑफ ऑल’ प्रमाण पत्र से किया गया सम्मानित।
पालघर: एओसीएस विभाग के कर्मचारी उमेश श्रीधर जाधव को ‘फिटेस्ट ऑफ ऑल’ प्रमाण पत्र से किया गया सम्मानित।
अखिलेश चौबे
पालघर। हवाई अड्डे के एओसीएस (AOCS) विभाग में कार्यरत कर्मचारी उमेश श्रीधर जाधव को उनके उत्कृष्ट कार्य, समर्पण और बेहतर प्रदर्शन के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। टीम पीएनक्यू की ओर से उन्हें ‘फिटेस्ट ऑफ ऑल’ का प्रमाण पत्र प्रदान कर उनकी सराहना की गई।
मिली जानकारी के अनुसार, उमेश श्रीधर जाधव रैंप विभाग में कार्यरत हैं और उन्होंने अपने कार्यक्षेत्र में अनुशासन, मेहनत और कार्य के प्रति समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है। उनके इसी योगदान को देखते हुए एओसीएस टीम ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया।
प्रमाण पत्र में उल्लेख किया गया है कि उमेश जाधव ने अपनी कड़ी मेहनत, समर्पण और असाधारण प्रदर्शन से टीम के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण पेश किया है। उनकी फिटनेस, कार्यकुशलता और जिम्मेदारी निभाने की क्षमता को देखते हुए उन्हें ‘फिटेस्ट ऑफ ऑल’ के रूप में सराहा गया।
इस अवसर पर हवाई अड्डे के प्रबंधक प्रदीप देव ने भी उमेश जाधव के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कर्मचारी किसी भी संस्था की मजबूती और प्रगति का आधार होते हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि उमेश जाधव भविष्य में भी इसी तरह अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए संस्थान का नाम रोशन करते रहेंगे।
टीम पीएनक्यू और एओसीएस विभाग के सभी सदस्यों ने उमेश श्रीधर जाधव को इस उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए कहा कि उन्हें अपनी टीम में पाकर सभी को गर्व है।
Comments
Post a Comment