पालघर: जिले में नए अंग्रेजी माध्यमिक विद्यालय और प्राथमिक स्कूल भवन का भूमिपूजन संपन्न।भानुशाली परिवार के सहयोग से शिक्षा क्षेत्र को मिलेगा नया विस्तार।

पालघर: जिले में नए अंग्रेजी माध्यमिक विद्यालय और प्राथमिक स्कूल भवन का भूमिपूजन संपन्न।
भानुशाली परिवार के सहयोग से शिक्षा क्षेत्र को मिलेगा नया विस्तार।

अखिलेश चौबे 
पालघर। जिले के स्थित सोनोपंत दांडेकर शिक्षण मंडळी के शैक्षणिक विस्तार उपक्रम के अंतर्गत सोनोपन्त दांडेकर महाविद्यालय परिसर में प्रस्तावित नए अंग्रेजी माध्यमिक विद्यालय तथा दानशूर भानुशाली परिवार के आर्थिक सहयोग से बनने वाले श्रीमती हर्षदा मोतीलाल भानुशाली प्राथमिक विद्यालय की नई इमारत का भूमिपूजन समारोह शुक्रवार, 5 मार्च को दोपहर 12:30 बजे उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। शिक्षा के क्षेत्र में नई दिशा प्रदान करने वाले इस कार्यक्रम में अनेक गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति ने आयोजन को विशेष गरिमा प्रदान की।
समारोह के दौरान दानशूर उद्योगपति महेश मोतीलाल भानुशाली के हाथों प्रस्तावित श्रीमती हर्षदा मोतीलाल भानुशाली प्राथमिक विद्यालय भवन का विधिवत भूमिपूजन किया गया। इस अवसर पर उनकी माताजी श्रीमती हर्षदा भानुशाली तथा पत्नी नीलम भानुशाली सहित भानुशाली परिवार के अनेक सदस्य और रिश्तेदार उपस्थित रहे। इसके साथ ही विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े अनेक गणमान्य नागरिक भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।
कार्यक्रम में सोनोपंत दांडेकर शिक्षण मंडळी के पदाधिकारी, शिक्षा क्षेत्र से जुड़े मान्यवर तथा आमंत्रित अतिथि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और इस महत्वपूर्ण शैक्षणिक पहल के साक्षी बने। उल्लेखनीय है कि सोनोपंत दांडेकर शिक्षण मंडळी पिछले लगभग 50 वर्षों से पालघर जिले में शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रही है और समाज की शैक्षणिक प्रगति में निरंतर महत्वपूर्ण योगदान दे रही है।
संस्था द्वारा विद्यार्थियों को आधुनिक, गुणवत्तापूर्ण और प्रतिस्पर्धात्मक शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अब अंग्रेजी माध्यमिक विद्यालय प्रारंभ करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। भानुशाली परिवार के सहयोग से निर्मित होने वाली यह नई इमारत पालघर तथा आसपास के क्षेत्रों के विद्यार्थियों के लिए आधुनिक शिक्षा के नए अवसर उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
इस कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष सी.ए. सचिन कोरे के साथ वरिष्ठ पदाधिकारी मंगेश पंडित, सुधीर कुलकर्णी, अनिल पाटील, प्रकाश संखे, सुरेश जोशी, सुधीर दांडेकर, भरत राऊत, अमिता राऊत, रामप्रकाश निराला, अमोल वर्तक, निनाद सावे तथा हिमाली राऊत सहित वरिष्ठ और कनिष्ठ महाविद्यालय के अनेक प्राध्यापक उपस्थित थे।
इसके अलावा कार्यक्रम में एस.डी.एस.एम. महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. किरण सावे, विधि महाविद्यालय की प्राचार्या पायल चोलेरा, समाजसेवक जगन्नाथ पावडे तथा एड. दीपक सावले की भी विशेष उपस्थिति रही।
इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष सी.ए. सचिन कोरे ने प्रस्तावित विद्यालय भवन के निर्माण के लिए उदारतापूर्वक आर्थिक सहयोग प्रदान करने वाले भानुशाली परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस नए विद्यालय के निर्माण से क्षेत्र के विद्यार्थियों को आधुनिक सुविधाओं के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने के अधिक अवसर उपलब्ध होंगे।
कार्यक्रम के अंत में एस.डी.एस.एम. महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. किरण सावे ने दानदाता भानुशाली परिवार सहित सभी उपस्थित अतिथियों और मान्यवरों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने इस पहल को शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक और प्रेरणादायी कदम बताते हुए कहा कि इससे क्षेत्र में शैक्षणिक विकास को नई दिशा मिलेगी।

Comments

Popular posts from this blog

पालघर: जिले में युवक की बेरहमी से हत्या का खुलासा, छह आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग हिरासत में..!

पालघर: यू.एस.ओस्तवाल इंग्लिश अकादमी स्कूल में रोटरी क्लब ऑफ बोईसर तारापुर की नशामुक्ति जागरूकता पहल।

पालघर: बोईसर में 27 लाख की एटीएम लूट का खुलासा, पुलिस ने चोरी करने वाले गैंग को दबोचा..!