पालघर: बोईसर में स्वास्थ्य सेवाओं को मिल रही नई मजबूती, मरीजों को राहत दे रहा शगुन हॉस्पिटल।
पालघर: बोईसर में स्वास्थ्य सेवाओं को मिल रही नई मजबूती, मरीजों को राहत दे रहा शगुन हॉस्पिटल।
अखिलेश चौबे
पालघर। जिले के औद्योगिक शहर बोईसर में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में शगुन हॉस्पिटल अहम भूमिका निभा रहा है। शहर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले मरीजों को यहां बेहतर उपचार और आवश्यक चिकित्सीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे स्थानीय लोगों को काफी राहत मिल रही है।
बोईसर और आसपास के इलाकों में लगातार बढ़ती आबादी के साथ स्वास्थ्य सेवाओं की मांग भी तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में शगुन हॉस्पिटल में उपलब्ध आधुनिक चिकित्सा उपकरणों और अनुभवी डॉक्टरों की टीम के कारण मरीजों को समय पर उपचार मिल पा रहा है। अस्पताल में सामान्य बीमारियों के उपचार के साथ-साथ जांच सुविधाएं और आपातकालीन सेवाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले छोटी-छोटी बीमारियों के इलाज के लिए उन्हें दूर के शहरों का रुख करना पड़ता था, लेकिन अब बोईसर में ही उपचार की सुविधा मिलने से समय और खर्च दोनों की बचत हो रही है। खासतौर पर आसपास के गांवों से आने वाले मरीजों को भी यहां सुविधाजनक उपचार मिल रहा है।
अस्पताल प्रबंधन द्वारा समय-समय पर स्वास्थ्य जागरूकता से जुड़े कार्यक्रमों और शिविरों के माध्यम से लोगों को बीमारियों से बचाव और नियमित जांच के महत्व के बारे में जानकारी दी जाती है। इससे क्षेत्र में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।
मुंबई राजनीति से बात करते हुए शगुन हॉस्पिटल के संचालक राकेश शाह ने बताया कि बोईसर और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना अस्पताल का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि अस्पताल की टीम मरीजों को समय पर और गुणवत्तापूर्ण उपचार देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।
राकेश शाह ने कहा कि समय-समय पर अस्पताल को लेकर कुछ अफवाहें भी सामने आती रहती हैं। उन्होंने बताया कि कई बार ऐसे मरीज अस्पताल में लाए जाते हैं जिनकी स्थिति पहले से ही बेहद गंभीर होती है। ऐसे मामलों में डॉक्टर पूरी कोशिश करते हैं, लेकिन हर स्थिति पर नियंत्रण संभव नहीं होता।
उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान देने के बजाय वास्तविक स्थिति को समझें और समय पर उपचार के लिए अस्पताल का सहयोग लें। उनके अनुसार अस्पताल की पूरी टीम मरीजों की सेवा और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए समर्पित है।
राकेश शाह ने यह भी बताया कि आने वाले समय में अस्पताल में और नई चिकित्सा सुविधाएं जोड़ने की योजना है, ताकि बोईसर और पूरे पालघर जिले के लोगों को और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।
स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े लोगों का मानना है कि बोईसर जैसे तेजी से विकसित हो रहे औद्योगिक क्षेत्र में इस प्रकार की चिकित्सा सुविधाएं काफी महत्वपूर्ण हैं। इससे न केवल मरीजों को राहत मिल रही है, बल्कि पूरे इलाके की स्वास्थ्य व्यवस्था को भी मजबूती मिल रही है।
Comments
Post a Comment