मुंबई: ग्राहक पंचायत का वार्षिक सम्मेलन संपन्न, उपभोक्ता जागरूकता और संगठन विस्तार पर दिया गया जोर।
मुंबई: ग्राहक पंचायत का वार्षिक सम्मेलन संपन्न, उपभोक्ता जागरूकता और संगठन विस्तार पर दिया गया जोर।
अखिलेश चौबे
पालघर। जिले के बोईसर–तारापुर विभाग द्वारा आयोजित मुंबई ग्राहक पंचायत का वार्षिक सम्मेलन ग्रामपंचायत कुरगांव के डॉ. होमी भाभा अणु ऊर्जा सामुदायिक एवं बहुउद्देश्यीय भवन में संपन्न हुआ। इस सम्मेलन की अध्यक्षता मुंबई ग्राहक पंचायत की केंद्रीय कार्यकारी समिति के कोषाध्यक्ष रवींद्र सहस्रबुते ने की। कार्यक्रम में उपभोक्ता हितों की रक्षा, संगठन को मजबूत करने और समाज में जागरूकता बढ़ाने पर विशेष चर्चा की गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रवींद्र सहस्रबुते ने कहा कि मुंबई ग्राहक पंचायत पिछले लगभग 50 वर्षों से उपभोक्ताओं के हितों को ध्यान में रखते हुए कार्य कर रही है। संस्था का मुख्य उद्देश्य उपभोक्ताओं को संगठित करना, उनकी दैनिक आवश्यकताओं को पूरा करने में सहायता करना, कृत्रिम कमी को समाप्त करना तथा बाजार में खाद्यान्न की कालाबाजारी को रोकने के लिए प्रयास करना है। उन्होंने बताया कि संस्था उपभोक्ता, उत्पादक और व्यापारी—इन तीनों के हितों के संतुलन के लिए कार्य करती है। संगठन में लगभग 75 प्रतिशत महिला प्रतिनिधि स्वेच्छा से सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं, जो संस्था की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि प्रतिस्पर्धा के इस दौर में उपभोक्ताओं को बाजार में टिके रहने के लिए भ्रामक विज्ञापनों के प्रभाव में आए बिना सही और उचित वस्तुओं का चयन करना चाहिए।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित बोईसर एजुकेशन सोसायटी के विश्वस्त और अध्यक्ष डॉ. नंदकुमार वर्तक ने अपने संबोधन में परिवार और ग्राहक पंचायत के संबंधों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि “वसुधैव कुटुंबकम” की भावना के अनुसार किसी भी समूह की सफलता सभी के सामूहिक सहयोग पर निर्भर करती है। उन्होंने यह भी कहा कि ग्राहक पंचायत से जुड़े लोगों को बनाए रखते हुए नए लोगों को संगठन से जोड़ना आवश्यक है। यदि कार्य का उचित विभाजन कर जिम्मेदारियां निभाई जाएं तो बड़े से बड़ा कार्य भी सफलतापूर्वक किया जा सकता है, जिसका उदाहरण मुंबई ग्राहक पंचायत ने प्रस्तुत किया है।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर डॉ. लीना वर्तक ने महिलाओं के स्वास्थ्य पर मार्गदर्शन देते हुए कहा कि महिलाओं को संतुलित और पौष्टिक आहार ग्रहण करना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि मन प्रसन्न रहे और सकारात्मक सोच के साथ कार्य किया जाए तो कई बीमारियों से बचा जा सकता है। उन्होंने यह भी बताया कि ग्राहक पंचायत में कई महिलाएं अपने परिवार की जिम्मेदारियां निभाने के साथ-साथ उपभोक्ता आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।
इस अवसर पर पालघर वितरण केंद्र के कार्याध्यक्ष दीपक भंडारी ने संगठन के विस्तार पर जोर देते हुए कहा कि इस सामूहिक कार्य को आगे बढ़ाने के लिए कार्यकर्ताओं की नई टीम तैयार करना आवश्यक है। उन्होंने सदस्य संख्या बढ़ाने और संगठन को मजबूत बनाने पर विशेष बल दिया।
सम्मेलन में कुरगांव ग्रामपंचायत के उपसरपंच उदयन सावे के साथ अजित राणे, विजय झोपे, वर्षा जगदाले, अमिता पाटिल और स्नेहल वर्तक उपस्थित रहे। इसके अलावा बोरवली विभाग के कार्याध्यक्ष राजेंद्र राणे, नीता जांभेकर, मनीषा पुराणिक, तथा पालघर विभाग और वितरण केंद्र से मधुसूदन जोशी, विनय पाटिल, सुनंदा तोडणकर, संदेश चुरी, उल्हास चौधरी और वनिता महाडिक भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
सम्मेलन के दूसरे सत्र में अविनाश राउत द्वारा कराओके गीतों का विशेष कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया, जिसे उपस्थित लोगों ने काफी सराहा।
कार्यक्रम की शुरुआत बोईसर-तारापुर विभाग की कार्याध्यक्ष माधुरी वर्तक के स्वागत भाषण से हुई। कार्यक्रम का संचालन कोषाध्यक्ष प्रोफेसर संजय घरत ने किया, जबकि वार्षिक प्रतिवेदन का वाचन और अंत में धन्यवाद ज्ञापन कार्यवाह वैशाली पारवेकर द्वारा किया गया। सम्मेलन में ग्राहक संघ के कई प्रमुख और प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे, जिनमें महिलाओं
Comments
Post a Comment