नवी मुंबई: बाबा हरनाम सिंह जी के करकमलों से ‘अरदास’ के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ।“जो बोले सो निहाल, सत् श्री अकाल” के उद्घोष से गूंज उठा परिसर।

नवी मुंबई: बाबा हरनाम सिंह जी के करकमलों से ‘अरदास’ के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ।
“जो बोले सो निहाल, सत् श्री अकाल” के उद्घोष से गूंज उठा परिसर।


अखिलेश चौबे
नवी मुंबई।
‘हिंद दी चादर श्री गुरु तेग बहादुर’ के 350वें शहीदी समागम शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में 28 फरवरी तथा 01 मार्च 2026 को खारघर, नवी मुंबई में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की प्रमुख उपस्थिति प्रस्तावित है। कार्यक्रम का शुभारंभ ‘अरदास’ के साथ संत समाज के प्रधान संत ज्ञानी हरनाम सिंह जी, मुखी दमदमी टकसाल, के करकमलों द्वारा ओवे मैदान, सेक्टर 29, खारघर, नवी मुंबई में संपन्न हुआ।
अल्पसंख्यक विकास विभाग, राज्य समन्वय समिति तथा सिख, सिकलगर, बंजारा, लबाना, मोहयाल, सिंधी, वाल्मीकि, उदासीन एवं भगत नामदेव (वारकरी) संप्रदाय सहित नौ समाजों के संयुक्त तत्वावधान में इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में राज्य तथा देशभर से लाखों श्रद्धालुओं के उपस्थित होने की संभावना है।
इस अवसर पर कोकण विभागीय राजस्व आयुक्त डॉ. विजय सूर्यवंशी, सिडको के प्रबंध निदेशक विजय सिंघल, नवी मुंबई महानगरपालिका के आयुक्त डॉ. कैलास शिंदे, नवी मुंबई पुलिस आयुक्त मिलिंद भारंबे, ठाणे जिलाधिकारी डॉ. श्रीकृष्ण पांचाल, उपजिलाधिकारी रविंद्र राठौड़, सिडको के सह-प्रबंध निदेशक राजा दयानिधि, सिडको के सह-प्रबंध निदेशक गणेश देशमुख, सिडको के मुख्य सतर्कता अधिकारी सुरेश मेंगड़े, पनवेल महानगरपालिका के आयुक्त मंगेश चितले, अपर आयुक्त फरोग मुकादम, उप आयुक्त विजय म्हसाल, पुलिस उपायुक्त प्रशांत मोहिते, रश्मी नांदेडकर, यातायात उपायुक्त तिरुपति काकड़े, ‘हिंद दी चादर’ कार्यक्रम की राज्यस्तरीय समिति के समन्वयक रामेश्वर नाईक, क्षेत्रीय आयोजन समिति नवी मुंबई के अध्यक्ष अमरपाल सिंह रंधावा, सुप्रीम काउंसिल नवी मुंबई गुरुद्वारा के अध्यक्ष जसपाल सिंह सिद्धू, खारघर गुरुद्वारा के अध्यक्ष परमजीत सिंह बल, महाराष्ट्र राज्य सिख समन्वय समिति के चरणदीप सिंह (हैप्पी सिंह), राज्यस्तरीय समिति के निमंत्रक तथा महाराष्ट्र राज्य पंजाबी साहित्य अकादमी के कार्याध्यक्ष बल मिलकित सिंह, नवी प्रेस क्लब के अध्यक्ष तथा कोकण विभागीय अधिस्वीकृति समिति के अध्यक्ष मनोज जालनावाला सहित विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
संत ज्ञानी हरनाम सिंह जी ने ‘हिंद दी चादर श्री गुरु तेग बहादुर’ के बलिदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आने वाली पीढ़ियों तक उनके शौर्य और त्याग का इतिहास पहुंचाना इस आयोजन का प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने शहादत के महत्व और उसके सामाजिक प्रभाव पर विस्तृत विचार व्यक्त किए।
उन्होंने बताया कि नागपुर और नांदेड में आयोजित “हिंद दी चादर” कार्यक्रम की सफलता में प्रशासन का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। खारघर, नवी मुंबई में भी अधिकारियों की सक्रियता और उत्साह से यह स्पष्ट है कि यह कार्यक्रम भी व्यापक स्तर पर सफल होगा। उन्होंने कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी से सहयोग का आह्वान किया।
कोकण विभागीय राजस्व आयुक्त डॉ. विजय सूर्यवंशी ने कहा कि खारघर में आयोजित होने वाले इस भव्य कार्यक्रम के लिए प्रशासन द्वारा व्यापक योजना बनाई गई है और तैयारियां एक माह पूर्व से प्रारंभ कर दी गई हैं। रायगढ़ और ठाणे जिला प्रशासन ने 25 समितियों का गठन कर विभिन्न दायित्व निर्धारित किए हैं। नागपुर और नांदेड में सफल आयोजन के पश्चात अब खारघर के कार्यक्रम पर देश-विदेश के श्रद्धालुओं की निगाहें लगी हुई हैं। उन्होंने बताया कि प्रशासन, पुलिस और महानगरपालिका संयुक्त रूप से दिन-रात कार्य कर रहे हैं तथा श्रद्धालुओं के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
गुरु नानक नामलेवा समिति, सिख समुदाय तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों के सहयोग से यह कार्यक्रम भव्य और ऐतिहासिक स्वरूप में संपन्न होगा, ऐसा विश्वास उन्होंने व्यक्त किया।
‘हिंद दी चादर’ कार्यक्रम की राज्यस्तरीय समिति के समन्वयक रामेश्वर नाईक ने गुरु तेग बहादुर जी से संबंधित लबाना, मोहयाल, सिंधी, वाल्मीकि, उदासीन तथा भगत नामदेव (वारकरी) संप्रदाय के ऐतिहासिक संबंधों की जानकारी दी। उन्होंने नागपुर और नांदेड में हुए कार्यक्रमों का उल्लेख करते हुए खारघर में होने वाले आयोजन के लिए सभी समाजबंधुओं से निःस्वार्थ सेवा भाव से सहयोग करने की अपील की।

Comments

Popular posts from this blog

पालघर: जिले में युवक की बेरहमी से हत्या का खुलासा, छह आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग हिरासत में..!

पालघर: यू.एस.ओस्तवाल इंग्लिश अकादमी स्कूल में रोटरी क्लब ऑफ बोईसर तारापुर की नशामुक्ति जागरूकता पहल।

पालघर: बोईसर में 27 लाख की एटीएम लूट का खुलासा, पुलिस ने चोरी करने वाले गैंग को दबोचा..!