पालघर: गांव के विकास के लिए एकजुट हुआ मनोर, मंगेश गोंड बने उपसरपंच।

पालघर: गांव के विकास के लिए एकजुट हुआ मनोर, मंगेश गोंड बने उपसरपंच। 

अखिलेश चौबे
पालघर। जिले के मनोर ग्राम पंचायत के उपसरपंच पद के लिए सोमवार, 9 फरवरी 2026 को संपन्न हुई चुनाव प्रक्रिया में भारतीय जनता पार्टी के मंगेश गोंड का बहुमत से चयन किया गया। कुल 17 सदस्यों में से 13 सदस्यों ने मंगेश गोंड के पक्ष में मतदान कर उन्हें विजय दिलाई।
कई वर्षों के बाद मनोर ग्राम पंचायत में गांव के सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने एकजुट होकर यह चुनाव लड़ा। इस अवसर पर शिवसेना के जिला प्रमुख वसंत चव्हाण, भारतीय जनता पार्टी के संतोष जनाठे, बहुजन विकास आघाड़ी के प्रशांत घोसाळकर और मोमेज रईस, तथा राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के साजित खतीब के नेतृत्व में सभी दल एक मंच पर आए।
सर्वसम्मति से मंगेश गोंड को उपसरपंच पद पर निर्वाचित कराने में सरपंच चेतन पाटील के साथ ग्राम पंचायत सदस्य सुमती जैन, पुनीत बारी, तानाजी घोलप, प्रकाश जैन, मनीष भानुशाली, कैफ रईस, दामोदर कासट, तौफिक घाची, वैभव धनगावकर, निशांत पाटील, कुणाल बरफ और विजय काळे सहित सभी ग्राम पंचायत सदस्यों की अहम भूमिका रही। इसके साथ ही चारों राजनीतिक दलों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी इस एकजुटता में शामिल रहे।
उपसरपंच पद पर मंगेश गोंड के निर्वाचित होने के बाद भारतीय जनता पार्टी के संतोष जनाठे ने गांव के सभी राजनीतिक दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं का सहयोग और समर्थन के लिए विशेष आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह एकजुटता मनोर गांव के विकास को नई दिशा देगी और आने वाले समय में गांव के हित में ठोस निर्णय लिए जाएंगे।

Comments

Popular posts from this blog

पालघर: जिले में युवक की बेरहमी से हत्या का खुलासा, छह आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग हिरासत में..!

पालघर: यू.एस.ओस्तवाल इंग्लिश अकादमी स्कूल में रोटरी क्लब ऑफ बोईसर तारापुर की नशामुक्ति जागरूकता पहल।

पालघर: बोईसर में 27 लाख की एटीएम लूट का खुलासा, पुलिस ने चोरी करने वाले गैंग को दबोचा..!