पालघर: रोटरी क्लब के सहयोग से चिन्मया विद्यालय में पोषण जागरूकता कार्यशाला संपन्न।

पालघर: रोटरी क्लब के सहयोग से चिन्मया विद्यालय में पोषण जागरूकता कार्यशाला संपन्न।

अखिलेश चौबे
पालघर। जिले के औद्योगिक शहर बोईसर के पश्चिमी क्षेत्र में स्थित ज्ञान के मंदिर चिन्मया विद्यालय में गुरुवार, 6 फरवरी 2026 को बच्चों के सर्वांगीण विकास और पोषण विषय पर एक विशेष जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस महत्वपूर्ण आयोजन का उद्देश्य बच्चों को सही आहार, स्वस्थ जीवनशैली और पोषण के महत्व से अवगत कराना रहा। कार्यक्रम का आयोजन इंटरेक्ट क्लब ऑफ चिन्मया द्वारा विद्यालय की प्राचार्य डिंपल मिस्री तथा समन्वयक रश्मी के कुशल निर्देशन में किया गया।
कार्यक्रम का संपूर्ण संचालन इंटरेक्ट क्लब ऑफ चिन्मया विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा आत्मविश्वास और अनुशासन के साथ किया गया, जिसने आयोजन को एक अलग ही गरिमा प्रदान की। कार्यक्रम के प्रारंभ में उपस्थित अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया।

कार्यशाला की मुख्य वक्ता रोटेरियन एवं आहार विशेषज्ञ डॉ. रत्ना सिंह ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए सही और संतुलित पोषण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सरल शब्दों में समझाया कि संतुलित आहार में फल, सब्जियां, अनाज, दालें और दूध का नियमित सेवन जरूरी है। डॉ. रत्ना सिंह ने बच्चों को जंक फूड और अस्वास्थ्यकर खानपान से दूर रहने की सलाह देते हुए कहा कि गलत खानपान बच्चों के विकास को प्रभावित करता है।

इस अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ बोईसर तारापुर के युवा निदेशक डॉ. पराग कुलकर्णी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि बचपन में डाली गई अच्छी आदतें जीवन भर स्वास्थ्य का आधार बनती हैं। वहीं चिन्मया विद्यालय की प्राचार्य डिंपल मिस्री ने अपने वक्तव्य में कहा कि बच्चों को आवश्यक विटामिन, खनिज, प्रोटीन और ऊर्जा देने वाले खाद्य पदार्थों की जानकारी देना आज के समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि बच्चों का विकास और पोषण केवल परिवार ही नहीं, बल्कि समाज की भी जिम्मेदारी है।
कार्यशाला में रोटरी क्लब ऑफ बोईसर तारापुर की ओर से अध्यक्ष राम नारायण गोयल, युवा निदेशक डॉ. पराग कुलकर्णी, निर्वाचित अध्यक्ष (2026–27) डॉ. प्रवीण वैश्य, रोटेरियन स्मिता जाधव तथा रोटेरियन डॉ. रत्ना सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही। अध्यक्ष राम नारायण गोयल ने अपने संबोधन में कहा कि रोटरी क्लब समाजहित में स्वास्थ्य और पोषण से जुड़े ऐसे जनजागरूकता कार्यक्रम भविष्य में भी निरंतर आयोजित करता रहेगा।

कार्यक्रम में चिन्मया विद्यालय के बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों की सक्रिय सहभागिता रही। समापन अवसर पर विद्यालय की प्राचार्य डिंपल मिस्री ने सभी अतिथियों, वक्ताओं और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इसके पश्चात अतिथियों के लिए अल्पाहार की व्यवस्था के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Comments

Popular posts from this blog

पालघर: जिले में युवक की बेरहमी से हत्या का खुलासा, छह आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग हिरासत में..!

पालघर: यू.एस.ओस्तवाल इंग्लिश अकादमी स्कूल में रोटरी क्लब ऑफ बोईसर तारापुर की नशामुक्ति जागरूकता पहल।

पालघर: बोईसर में 27 लाख की एटीएम लूट का खुलासा, पुलिस ने चोरी करने वाले गैंग को दबोचा..!