पालघर: जिला पुलिस में सिपाही भर्ती प्रक्रिया शुरू, 158 पदों के लिए 9,109 अभ्यर्थी मैदान में।

पालघर: जिला पुलिस में सिपाही भर्ती प्रक्रिया शुरू, 158 पदों के लिए 9,109 अभ्यर्थी मैदान में।

अखिलेश चौबे
पालघर‌। महाराष्ट्र पुलिस सिपाही भर्ती वर्ष 2024–25 के अंतर्गत पालघर जिला पुलिस दल के आस्थापना पर पुलिस सिपाही पद के 158 रिक्त पदों तथा 7 चालक पुलिस सिपाही पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया आयोजित की जा रही है। इस भर्ती के लिए कुल 9,109 अभ्यर्थियों के आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें 7,763 पुरुष और 1,446 महिला अभ्यर्थी शामिल हैं।
यह पुलिस भर्ती प्रक्रिया दो चरणों में संपन्न होगी, जिसमें पहले चरण में मैदानी परीक्षा तथा दूसरे चरण में लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। प्रारंभिक मैदानी परीक्षा 11 फरवरी 2026 से 25 फरवरी 2026 तक पुलिस परेड ग्राउंड, कोलगांव स्थित पुलिस मुख्यालय के मैदान में संपन्न होगी।
अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए पालघर रेलवे स्टेशन और पालघर बस स्थानक पर पुलिस भर्ती सहायता केंद्र स्थापित किए गए हैं। इसके साथ ही रेलवे स्टेशन और बस स्थानक परिसर में अभ्यर्थियों के मार्गदर्शन हेतु सूचना फलक भी लगाए गए हैं।
पालघर जिला पुलिस दल की ओर से दूर-दराज से आने वाले अभ्यर्थियों के ठहरने की व्यवस्था भी की गई है। महिला अभ्यर्थियों के लिए आंबामाता मंदिर, पाचबत्ती नाका, पालघर में निवास की व्यवस्था की गई है। वहीं पुरुष अभ्यर्थियों के लिए उमरोली ग्राम पंचायत हॉल, उमरोली तथा पद्मनाभ स्वामी मंदिर, टेंभोडे में ठहरने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
मैदानी परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार की डिजिटल स्मार्ट घड़ी अथवा अन्य तकनीकी उपकरणों के उपयोग की अनुमति नहीं होगी। इसके अलावा मैदान में स्पाइक जूते पहनना भी प्रतिबंधित रहेगा। डमी अभ्यर्थी, उत्तेजक द्रव्यों का सेवन अथवा किसी भी प्रकार की अनुचित गतिविधि पाए जाने पर संबंधित अभ्यर्थी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
पालघर जिला पुलिस दल ने स्पष्ट किया है कि भर्ती प्रक्रिया पूर्णतः निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न की जाएगी तथा किसी भी प्रकार के अनुचित हस्तक्षेप को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि कोई व्यक्ति पहचान का हवाला देकर, प्रलोभन दिखाकर या धन की मांग करता है, अथवा किसी प्रकार के आर्थिक लेन-देन का संदेह होता है, तो तुरंत पुलिस नियंत्रण कक्ष पालघर के दूरभाष क्रमांक 02525-205300 / 02525-205314, पुलिस हेल्पलाइन नंबर 8669604004 / 8669604070 या भ्रष्टाचार निरोधक विभाग के संपर्क क्रमांक 02525-297297 पर सूचना देने का आह्वान किया गया है।
पालघर जिला पुलिस दल की ओर से भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने वाले

Comments

Popular posts from this blog

पालघर: जिले में युवक की बेरहमी से हत्या का खुलासा, छह आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग हिरासत में..!

पालघर: यू.एस.ओस्तवाल इंग्लिश अकादमी स्कूल में रोटरी क्लब ऑफ बोईसर तारापुर की नशामुक्ति जागरूकता पहल।

पालघर: बोईसर में 27 लाख की एटीएम लूट का खुलासा, पुलिस ने चोरी करने वाले गैंग को दबोचा..!