Posts

पालघर: जिले के बोईसर में गणपति बाप्पा के दरबार में पहुंचे नमो नमो मोर्चा भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह, मंडलों ने किया शाल-श्रीफल और पुष्पगुच्छ से भव्य सम्मान।

Image
पालघर: जिले के बोईसर में गणपति बाप्पा के दरबार में पहुंचे नमो नमो मोर्चा भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह, मंडलों ने किया शाल-श्रीफल और पुष्पगुच्छ से भव्य सम्मान। अखिलेश चौबे  पालघर। जिले के बोईसर शहर में चल रहे सात दिवसीय गणेशोत्सव के पावन अवसर पर नमो नमो मोर्चा भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रारंभ प्रतिष्ठान संस्थापक अध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह ने सोमवार को विभिन्न मंडलों में जाकर गणपति बाप्पा के दर्शन किए। उन्होंने सबसे पहले D.N.C.C. चा महाराजा, बजरंगी बॉईस, श्री सिद्धिविनायक मित्र मंडल तथा साई समर्थ फाउंडेशन सहित कई प्रतिष्ठित मंडलों का भ्रमण कर श्रद्धापूर्वक गणेश जी के दर्शन किए। इस अवसर पर सभी मंडलों की ओर से सत्यप्रकाश सिंह का शाल, श्रीफल और पुष्पगुच्छ भेंट कर गर्मजोशी से सम्मान किया गया। मंडलों में गूंजते जयघोष और भक्ति संगीत के बीच भव्य स्वागत का माहौल देखने को मिला। गणेश दर्शन के दौरान नमो नमो मोर्चा भारत के पालघर जिला अध्यक्ष तहसीलदार चौहान, जिला संयोजक राकेश पांडेय, जिला मीडिया प्रभारी संदीप जोशी, जिला युवा मंत्री सौरभ पांडेय समेत अनेक पदाधिकारी औ...

पालघर: बोईसर रेलवे फाटक एलसी-52 पर सर्वदलीय बैठक में जनता की आवाज गूंजी, 9 सितंबर को प्रदर्शन का ऐलान।

Image
पालघर: बोईसर रेलवे फाटक एलसी-52 पर सर्वदलीय बैठक में जनता की आवाज गूंजी, 9 सितंबर को प्रदर्शन का ऐलान। अखिलेश चौबे  पालघर। जिले के पश्चिम रेलवे बोईसर वंजारवाडा समपार फाटक क्रमांक एलसी-52 पर अंडरपास (आरयूबी) और उड़ान पुल (आरओबी) बनाए जाने की लंबे समय से चली आ रही जनता की मांग को अब राजनीतिक दलों का भी समर्थन मिल गया है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि रेलवे प्रशासन द्वारा उनकी तकलीफों की लगातार की जा रही अनदेखी अब असहनीय हो चुकी है। इसी मुद्दे को लेकर शनिवार, 30 अगस्त की शाम को निर्धारित तिथि अनुसार बोईसर पूर्व में एक सर्वदलीय बैठक आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में रहवासी उपस्थित हुए। बैठक में जनता की आवाजाही की समस्या को गंभीरता से उठाया गया और रणनीति तय की गई। रेलवे द्वारा अब तक समपार फाटक पर अंडरपास और उड़ान पुल को लेकर कोई ठोस निर्णय न लेने पर उपस्थित लोगों ने इस उपेक्षा को जनता की समस्या के साथ अन्याय बताया। सभी ने एक स्वर में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से आम लोगों की मुश्किलों में आगे आने का आह्वान किया। बैठक में यह सहमति बनी कि जनता की समस्याओं को लेकर अब संघर्ष ...

महाराष्ट्र: 150 दिवसीय ई-गवर्नेंस सुधारणा मोहिम में कोकण परिक्षेत्र प्रथम स्थान पर।

Image
महाराष्ट्र: 150 दिवसीय ई-गवर्नेंस सुधारणा मोहिम में कोकण परिक्षेत्र प्रथम स्थान पर। अखिलेश चौबे  महाराष्ट्र। प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे 150 दिवसीय ई-गवर्नेंस सुधारणा अभियान में कोकण परिक्षेत्र विशेष पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय, नवी मुंबई ने पूरे राज्य में पहला स्थान प्राप्त किया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विशेष पुलिस महानिरीक्षक कोकण परिक्षेत्र संजय दराडे को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। राज्य में 7 मई 2025 से 2 अक्टूबर 2025 तक ई-गवर्नेंस सुधारणा मोहीम चलाई जा रही है। इस दौरान शासन कार्य को अधिक लोकाभिमुख और पारदर्शी बनाने पर जोर दिया गया है। 29 अगस्त 2025 को किए गए अंतरिम मूल्यांकन में विभिन्न कार्यालयों की कार्यप्रणाली का आकलन किया गया। इसमें संकेतस्थल, डैशबोर्ड, आपले सरकार पोर्टल, ई-ऑफिस प्रणाली, WhatsApp चैटबॉट, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ब्लॉकचेन और जीआईएस प्रणाली जैसे मानकों के आधार पर परिक्षेत्रों को अंक दिए गए। नतीजों में कोकण परिक्षेत्र विशेष पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय को प्रथम स्थान मिला। इसी अवसर पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के हाथो...

पालघर: 16 लाख से अधिक का अवैध गुटखा माल जब्त, पुलिस की बड़ी कार्रवाई में तीन आरोपी गिरफ्तार।

Image
पालघर: 16 लाख से अधिक का अवैध गुटखा माल जब्त, पुलिस की बड़ी कार्रवाई में तीन आरोपी गिरफ्तार। अखिलेश चौबे  पालघर: आगामी गणेश उत्सव को देखते हुए पालघर पुलिस ने जिले में चल रहे अवैध धंधों पर नकेल कसने के लिए कार्रवाई तेज कर दी है। इसी कड़ी में पालघर स्थानीय गुन्हे शाखा (एलसीबी) ने तलासरी पुलिस थाना क्षेत्र में अवैध गुटखा तस्करी का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने 16,06,100 रुपये मूल्य का गुटखा व वाहन सहित माल जब्त किया है। दिनांक 28 अगस्त 2025 को पालघर स्थानीय गुन्हे शाखा की टीम मुंबई–अहमदाबाद महामार्ग पर पेट्रोलिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि गुजरात से मुंबई की ओर अवैध रूप से गुटखे की खेप लाई जा रही है। सूचना के आधार पर तलासरी पुलिस थाना क्षेत्र में हिमाचल पंजाब ढाबे के सामने वाहनों की चेकिंग शुरू की गई। इस दौरान DD03R9277 नंबर का आयसर टेम्पो संदिग्ध हालात में दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोककर चालक और उसके साथियों से पूछताछ की। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। इनमें मोहम्मद अरबाज जमीरउल हक (22 वर्ष), चालक, निवासी नरसिंहगढ, पोस्ट मुआर ...

पालघर: बोईसर की बिजली समस्या के लिए मनसे ने MSEB को सौंपा पत्र।

Image
पालघर: बोईसर की बिजली समस्या के लिए मनसे ने MSEB को सौंपा पत्र। अखिलेश चौबे पालघर। जिले के बोईसर पूर्व क्षेत्र में लगातार बनी हुई बिजली समस्या को ध्यान में रखते हुए महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) का शिष्टमंडल बोईसर स्थित महाराष्ट्र राज्य विद्युत वितरण कंपनी (MSEB) के कार्यालय पहुँचा। स्थानीय नागरिकों के अनुसार आगामी गणेश उत्सव और महाराष्ट्र राज्य उत्सव के मद्देनज़र पिछले कुछ दिनों से बिजली आपूर्ति को दुरुस्त करने में लाईनमैन और अन्य विद्युत कर्मचारी प्रतिदिन 16-16 घंटे तक लगातार काम कर रहे हैं। इस अतिरिक्त कार्यभार का सीधा असर उनके स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। मनसे पदाधिकारियों ने इस मुद्दे को गंभीर बताते हुए मांग की कि बोईसर पूर्व क्षेत्र में अधिक से अधिक कर्मचारियों की नियुक्ति की जाए, ताकि उत्सव के दौरान बिजली आपूर्ति सुचारु बनी रहे और मौजूदा कर्मचारियों पर से काम का बोझ भी कम हो। मनसे शिष्टमंडल ने इस संदर्भ में MSEB कार्यालय को पत्र सौंपा। चर्चा के दौरान संबंधित अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि समस्या का त्वरित समाधान किया जाएगा और कर्मचारियों की नियुक्ति भी जल्द की जा...

पालघर: पुलिस दल की ओर से 10 कि.मी. व 25 कि.मी. सायक्लोथॉन का सफल आयोजन।

Image
पालघर: पुलिस दल की ओर से 10 कि.मी. व 25 कि.मी. सायक्लोथॉन का सफल आयोजन। अखिलेश चौबे  पालघर। फिटनेस को लेकर जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से "फिटनेस की डोस – आधा घंटा रोज" इस संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के लिए भारत सरकार के क्रीड़ा विभाग द्वारा दि. 24 अगस्त 2025 को सायक्लोथॉन आयोजित करने के निर्देश दिए गए थे। इसी के अनुक्रम में यतिश देशमुख, पुलिस अधीक्षक, पालघर के मार्गदर्शन व निर्देशानुसार पालघर पुलिस दल की ओर से दि. 24 अगस्त 2025 को प्रातः 7 बजे सायक्लोथॉन का आयोजन किया गया। यह उपक्रम 10 कि.मी. तथा 25 कि.मी. – इन दो गटों में संपन्न हुआ। 10 कि.मी. सायक्लोथॉन की शुरुआत पुलिस अधीक्षक कार्यालय, पालघर से हुई। इसके बाद चाररस्ता – रेल्वे स्टेशन – माहिम वळण नाका होते हुए पुनः पुलिस अधीक्षक कार्यालय, पालघर तक यह रूट तय किया गया। वहीं 25 कि.मी. सायक्लोथॉन पुलिस अधीक्षक कार्यालय, पालघर से प्रारंभ होकर चाररस्ता – रेल्वे स्टेशन – माहिम वळण नाका – माहिम पुलिस दुरक्षेत्र – मंगलम रिसॉर्ट, माहिम होते हुए उसी मार्ग से लौटकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय, पालघर पर संपन्न हुई। इस...

पालघर: पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध गुटखा तस्करी का पर्दाफाश, लाखों का माल जब्त।

Image
पालघर: पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध गुटखा तस्करी का पर्दाफाश, लाखों का माल जब्त। अखिलेश चौबे पालघर। जिले में अवैध धंधों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई करते हुए गुजरात से मुंबई की ओर ले जाए जा रहे गुटखे की भारी खेप जब्त की है। इस कार्रवाई में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लाखों रुपये का माल बरामद किया। 22 अगस्त 2025 को पालघर पुलिस की स्थानीय अपराध शाखा का एक दल मुंबई-अहमदाबाद राजमार्ग पर गश्त कर रहा था। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि गुजरात से एक टोयोटा इनोवा कार (क्रमांक GJ15BB3969) में अवैध रूप से गुटखा मुंबई ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने कासा थाना क्षेत्र के घोळ गांव टोलनाके पर नाकाबंदी की। पुलिस टीम ने संदिग्ध वाहन को रोककर चालक से पूछताछ की। चालक ने अपना नाम मुकेश लालचंद कश्यप (उम्र 26 वर्ष, निवासी इंदिरानगर, मानखुर्द, मुंबई) बताया। वाहन की तलाशी लेने पर पुलिस को उसमें विमल पान मसाला और तंबाकू से भरी 15 बोरियां मिलीं। जब्त माल की बाजार कीमत करीब 9,69,756 रुपये आंकी गई है। वाहन सहित कुल 19,69,756 रुपये का मु...