पालघर: मूर्ति मीना को भाजपा में बड़ी जिम्मेदारी: प्रदेश महासचिव नियुक्ति पर नमो नमो मोर्चा भारत में उत्साह।
पालघर: मूर्ति मीना को भाजपा में बड़ी जिम्मेदारी: प्रदेश महासचिव नियुक्ति पर नमो नमो मोर्चा भारत में उत्साह।
अखिलेश चौबे
पालघर। सामाजिक संगठन ‘नमो नमो मोर्चा भारत’ से जुड़ी वरिष्ठ पदाधिकारी मूर्ति मीना को भारतीय जनता पार्टी में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपते हुए राजस्थान प्रदेश का महासचिव नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति न केवल उनके राजनीतिक और संगठनात्मक अनुभव की पहचान मानी जा रही है, बल्कि संगठन के लिए भी गौरव का विषय बन गई है।
मूर्ति मीना वर्तमान में ‘नमो नमो मोर्चा भारत’ की महिला विंग की राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्षा के रूप में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। इसके साथ ही वे राजस्थान प्रदेश में संगठनात्मक नेतृत्व की जिम्मेदारी भी संभाल रही थीं। इससे पूर्व वह भाजपा में प्रदेश सचिव के पद पर कार्यरत रहकर पार्टी द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुकी हैं।
राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में उनकी सक्रियता, संगठन के प्रति समर्पण और कार्यशैली को देखते हुए भाजपा नेतृत्व ने उन्हें पदोन्नति देते हुए प्रदेश महासचिव जैसे महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी सौंपी है। माना जा रहा है कि उनके नेतृत्व में पार्टी संगठन को प्रदेश में और अधिक मजबूती मिलेगी तथा पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में नई गति आएगी।
मूर्ति मीना ने अपनी नई जिम्मेदारी को स्वीकार करते हुए कहा कि वह पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ पार्टी के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने का कार्य करेंगी। उन्होंने संगठन के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो विश्वास और जिम्मेदारी सौंपी गई है, उस पर वह पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगी।
इस उपलब्धि पर ‘नमो नमो मोर्चा भारत’ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह, राष्ट्रीय कोर कमेटी एवं विभिन्न प्रदेश इकाइयों ने मूर्ति मीना को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। संगठन में इस खबर के बाद उत्साह और गर्व का माहौल देखा जा रहा है।
संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि मूर्ति मीना की यह उपलब्धि पूरे संगठन के लिए प्रेरणादायक है और इससे कार्यकर्ताओं का मनोबल भी बढ़ेगा। यह नियुक्ति उनके लंबे समय से किए जा रहे समर्पित कार्यों और नेतृत्व क्षमता का परिणाम मानी जा रही है।
Comments
Post a Comment