पालघर: युवा उद्यमी पं. वरुण चौबे का जन्मवर्षगांठ उत्साहपूर्वक संपन्न, उद्योग व समाजसेवा में योगदान की सराहना।
पालघर: युवा उद्यमी पं. वरुण चौबे का जन्मवर्षगांठ उत्साहपूर्वक संपन्न, उद्योग व समाजसेवा में योगदान की सराहना।
अखिलेश चौबे
पालघर। जिले के तारापुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित प्रतिष्ठित संस्थान ‘प्योर गैस प्रोडक्ट’ के प्रोप्राइटर एवं उभरते युवा उद्यमी पं. वरुण चौबे का जन्मवर्षगांठ गुरुवार, 02 अप्रैल को उनके औद्योगिक प्रतिष्ठान परिसर में अत्यंत उत्साह और भव्यता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर स्थानीय उद्यमियों, मित्रों एवं शुभचिंतकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही, जिससे पूरा वातावरण उत्सवमय हो उठा।
कार्यक्रम के दौरान पं. वरुण चौबे के औद्योगिक क्षेत्र में बढ़ते प्रभाव और उनके नेतृत्व की सराहना की गई। उपस्थित लोगों ने उनके अब तक के व्यावसायिक सफर को प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि उन्होंने कम समय में अपनी मेहनत, दूरदर्शिता और कुशल प्रबंधन के बल पर उद्योग जगत में एक विशिष्ट स्थान बनाया है।
पं. वरुण चौबे केवल एक सफल उद्यमी ही नहीं, बल्कि सामाजिक क्षेत्र में भी निरंतर सक्रिय हैं। वे ‘विप्र फाउंडेशन बोईसर’ के एक समर्पित एवं ऊर्जावान सदस्य के रूप में समाजहित के कार्यों में निरंतर योगदान दे रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान विप्र फाउंडेशन बोईसर के सदस्यों ने उनके सामाजिक सरोकारों और सेवा भाव की भूरि-भूरि प्रशंसा की। वक्ताओं ने कहा कि पं. चौबे का व्यक्तित्व युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है, जो उद्योग के साथ-साथ समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का भी पूरी निष्ठा से निर्वहन कर रहे हैं।
जन्मवर्षगांठ के इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने पं. वरुण चौबे के सरल, मिलनसार एवं विनम्र स्वभाव की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सभी ने उनके व्यवसाय की निरंतर प्रगति, दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की मंगलकामनाएँ व्यक्त कीं। कार्यक्रम के दौरान उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया और उनके जीवन में निरंतर सफलता की कामना की गई।
समापन के अवसर पर पं. वरुण चौबे ने उपस्थित सभी अतिथियों, मित्रों एवं शुभचिंतकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे भविष्य में भी उद्योग के साथ-साथ समाजसेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते रहेंगे।
Comments
Post a Comment