मीरा रोड–भायंदर: विश्व स्वास्थ्य दिवस पर वॉकहार्ट हॉस्पिटल्स, मीरा रोड की सराहनीय पहल।पत्रकारों व परिवारजनों के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित, 60 लोगों ने उठाया लाभ।

मीरा रोड–भायंदर: विश्व स्वास्थ्य दिवस पर वॉकहार्ट हॉस्पिटल्स, मीरा रोड की सराहनीय पहल।
पत्रकारों व परिवारजनों के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित, 60 लोगों ने उठाया लाभ।

अखिलेश चौबे 
मीरा रोड–भायंदर। विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर Wockhardt Hospitals द्वारा मीरा रोड–भायंदर क्षेत्र के पत्रकारों एवं उनके परिवारजनों के लिए एक विशेष नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह शिविर अस्पताल के 14वें तल स्थित ऑडिटोरियम में आयोजित हुआ, जिसमें लगभग 60 पत्रकारों एवं उनके परिजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपने स्वास्थ्य की जांच कराई।
इस स्वास्थ्य शिविर का मुख्य उद्देश्य मीडिया जगत से जुड़े लोगों के बीच स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा नियमित स्वास्थ्य परीक्षण के महत्व को रेखांकित करना था। कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि व्यस्त दिनचर्या के बावजूद समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराना अत्यंत आवश्यक है।
शिविर के दौरान प्रतिभागियों के लिए विभिन्न प्रकार की अत्याधुनिक स्वास्थ्य जांच सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। इनमें लंबाई एवं वजन मापन, रक्तचाप (ब्लड प्रेशर) जांच, रैंडम ब्लड शुगर टेस्ट, फेफड़ों की कार्यक्षमता जांच (पीएफटी), हड्डियों की घनत्व जांच (बीएमडी), नेत्र परीक्षण, दंत परीक्षण तथा चिकित्सकीय परामर्श के आधार पर ईसीजी जांच शामिल थीं। इसके अतिरिक्त विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा सभी प्रतिभागियों को उनकी स्वास्थ्य स्थिति के अनुरूप परामर्श भी प्रदान किया गया।
शिविर में उपस्थित पत्रकारों एवं उनके परिवारजनों ने अस्पताल की इस पहल की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए इसे समाजहित में एक अत्यंत उपयोगी और सराहनीय कदम बताया। प्रतिभागियों ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन न केवल स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाते हैं, बल्कि समय रहते संभावित बीमारियों की पहचान में भी सहायक सिद्ध होते हैं।
अस्पताल प्रबंधन की ओर से बताया गया कि भविष्य में भी इस प्रकार के स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम एवं नि:शुल्क जांच शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि अधिक से अधिक लोगों को समय पर स्वास्थ्य सेवाएं एवं उचित परामर्श उपलब्ध कराया जा सके।

Comments

Popular posts from this blog

पालघर: जिले में युवक की बेरहमी से हत्या का खुलासा, छह आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग हिरासत में..!

पालघर: यू.एस.ओस्तवाल इंग्लिश अकादमी स्कूल में रोटरी क्लब ऑफ बोईसर तारापुर की नशामुक्ति जागरूकता पहल।

पालघर: तारापुर एमआईडीसी में ओलियम गैस रिसाव से हड़कंप - भघेरिया केमिकल्स से निकली जहरीली गैस।प्रशासन की आपात चेतावनी; गांवों में सतर्कता, तकनीकी दल जुटा।