पालघर: विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल के तत्वावधान में बोईसर में भव्य हनुमान जन्मोत्सव शोभायात्रा संपन्न।वैदिक विधि-विधान के साथ 251 परिवारों की घर वापसी।

पालघर: विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल के तत्वावधान में बोईसर में भव्य हनुमान जन्मोत्सव शोभायात्रा संपन्न।
वैदिक विधि-विधान के साथ 251 परिवारों की घर वापसी।

अखिलेश चौबे
पालघर। जिले के औद्योगिक बोईसर शहर में हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर विश्व हिंदू परिषद (विहिप) एवं बजरंग दल के तत्वावधान में आयोजित भव्य शोभायात्रा गुरुवार 2 अप्रैल को अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हुई। इस आयोजन में नगर सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता दर्ज कराई।
शोभायात्रा का शुभारंभ सायं 5:00 बजे बोईसर पश्चिम स्थित नावापुर रोड के पानी टंकी (टीमा ग्राउंड) से संतों के पावन सानिध्य में किया गया। लगभग 5 किलोमीटर लंबी इस यात्रा के दौरान पूरा नगर ‘जय श्रीराम’ और ‘जय हनुमान’ के जयघोष से गुंजायमान रहा। मार्गों को केसरिया ध्वजों और पताकाओं से सजाया गया था, जिससे समूचा वातावरण भक्तिमय हो गया।
इस अवसर पर आकर्षक झांकियों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। शोभायात्रा में श्री हनुमान, मां काली, छत्रपति शिवाजी महाराज एवं भगवान स्वामी अयप्पा की भव्य झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। इसके अतिरिक्त काशी का प्रसिद्ध रुद्र तांडव नृत्य, ढोल-ताशा पथक तथा पारंपरिक तारपा नृत्य ने कार्यक्रम में अलग ही ऊर्जा का संचार किया। इस्कॉन द्वारा श्रीजी (राधा-कृष्ण) की रथयात्रा एवं दुर्गा वाहिनी के लेझिम पथक ने भी अपनी प्रस्तुति से सभी को मंत्रमुग्ध किया।
शोभायात्रा से पूर्व दोपहर 3:00 बजे टीमा ग्राउंड पर विशेष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें वैदिक विधि-विधान एवं शुद्धिकरण के साथ 251 परिवारों की पुनः घर-वापसी कराई गई।
अनेक सामाजिक संगठनों एवं स्थानीय निवासियों द्वारा श्रद्धालुओं के लिए जलपान एवं अल्पाहार की व्यवस्था की गई थी। यशवंत सृष्टि परिसर में भाजपा के पालघर जिला पुर्व उपाध्यक्ष प्रशांत संखे द्वारा प्रमुख अतिथियों के स्वागत हेतु विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख अतिथियों में भाजपा महाराष्ट्र प्रदेश सचिव संतोष जनाठे, भाजपा जिलाध्यक्ष भरत राजपूत, भाजपा जिला महासचिव अशोक वडे, भाजपा जिला उपाध्यक्ष जगदीश राजपुत, अंकुश राऊत, तुषार संखे, जिला सचिव सत्यप्रकाश सिंह, विवेक वडे, भाजपा मंडल अध्यक्ष महेंद्र भोने, भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा जिला अध्यक्ष आर बी सिंह, सरावली सरपंच आनंद धोडी, बोईसर ग्राम पंचायत उपसरपंच नीलम संखे, वरिष्ठ नेता संजय ज. पाटील, शिवसेना नेता प्रभाकर राऊल, मुकेश पाटिल, भाजपा नेता प्रशांत संखे, केसीएन क्लब के अध्यक्ष नंदन मिश्रा, मनोज मिश्रा के साथ तमाम सामाजिक एवं राजनीतिक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल से बजरंग दल से विहिप के प्रांत मंत्री मोहन सालेकर, विहिप के उत्तर मुंबई विभाग मंत्री चंदन सिंह, जिला प्रमुख महावीर सोलंकी जैन, जिला मंत्री जयेश घरत, जिला सहसचिव रामरंजन सिंह, जिला संयोजक कुंदन सिंह, धर्माचार्य विभाग प्रमुख मुकेश दुबे, प्रखंड प्रमुख एसपी सिंह, मंत्री अरविंद सिंह, धर्म प्रचार प्रमुख मायाराम गुप्ता, बजरंग दल बोइसर प्रमुख राबिन सिंह समेत अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
धार्मिक गरिमा से परिपूर्ण इस आयोजन में इस्कॉन गोवर्धन इको विलेज के निदेशक संतकुमार दास जी प्रभु, संत डॉक्टर परमहंस गिरी महाराज, करिया बाबा (अरुण शास्त्री) जैसे पूज्य संतों की उपस्थिति ने आयोजन को और अधिक आध्यात्मिक एवं प्रभावशाली बना दिया। उन्होंने श्रद्धालुओं को आशीर्वाद देते हुए धर्म, भक्ति और सेवा का संदेश दिया।
यह शोभायात्रा अवधनगर, मधुर रेस्टोरेंट, यशवंत सृष्टि एवं बोईसर स्टेशन मार्ग से होते हुए देर शाम सर्कस ग्राउंड में संपन्न हुई। समापन स्थल पर ‘समरसता यज्ञ’ एवं सामूहिक ‘हनुमान चालीसा’ पाठ का आयोजन किया गया, जिसके उपरांत इस्कॉन द्वारा श्रद्धालुओं को ‘श्रीराम खिचड़ी’ महाप्रसाद वितरित किया गया।
आयोजन के दौरान जिला प्रशासन द्वारा यातायात की सुचारु व्यवस्था बनाए रखी गई। बोईसर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे। बोईसर थानाध्यक्ष सुनील जाधव, जिला यातायात प्रभारी सुरेश सालुंखे एवं पुलिस उपाधीक्षक विकास नाईक स्वयं व्यवस्था की निगरानी कर रहे थे। निर्धारित समयावधि में मार्गों का डायवर्जन किया गया, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न हो सका।
यह आयोजन पालघर जिले में धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक एकता एवं सामाजिक समरसता का अनुपम उदाहरण बनकर सम्पन्न हुआ, जिसमें जनसामान्य की भागीदारी ने इसे ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान किया।

Comments

Popular posts from this blog

पालघर: जिले में युवक की बेरहमी से हत्या का खुलासा, छह आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग हिरासत में..!

पालघर: यू.एस.ओस्तवाल इंग्लिश अकादमी स्कूल में रोटरी क्लब ऑफ बोईसर तारापुर की नशामुक्ति जागरूकता पहल।

पालघर: तारापुर एमआईडीसी में ओलियम गैस रिसाव से हड़कंप - भघेरिया केमिकल्स से निकली जहरीली गैस।प्रशासन की आपात चेतावनी; गांवों में सतर्कता, तकनीकी दल जुटा।