पालघर: सेवा और संवेदना के साथ मना वरिष्ठ पत्रकार रामप्रकाश निराला का 65वां जन्मदिन।
पालघर: सेवा और संवेदना के साथ मना वरिष्ठ पत्रकार रामप्रकाश निराला का 65वां जन्मदिन।
अखिलेश चौबे
पालघर। जिले के वरिष्ठ पत्रकार, बोईसर समाचार के संपादक तथा बोईसर–पालघर पत्रकार संघ के अध्यक्ष रामप्रकाश निराला का 65वां जन्मदिन रविवार, 1 फरवरी 2026 को सामाजिक सरोकारों और सेवा भाव के साथ उत्साहपूर्वक मनाया गया। यह आयोजन बोईसर स्थित चित्रालय, होटल सम्राट में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर बोईसर–पालघर पत्रकार संघ की ओर से प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी “चलो गांव की ओर” ध्येय वाक्य को साकार करते हुए एक सेवाभावी सामाजिक उपक्रम का आयोजन किया गया। जन्मदिन को केवल उत्सव तक सीमित न रखते हुए समाज के जरूरतमंद वर्ग तक सहायता पहुंचाने का संकल्प लेकर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।
रविवार सुबह ठीक 10 बजे, बोईसर–पालघर पत्रकार संघ के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य होटल सम्राट, चित्रालय, बोईसर से सामाजिक भ्रमण कार्यक्रम के लिए रवाना हुए। इस दौरान संतोषी माता मंदिर, आशागढ़ तथा महालक्ष्मी मंदिर परिसर में जरूरतमंद लोगों को कंबलों का वितरण किया गया। वहीं महिलाओं को साड़ी एवं कंबल प्रदान किए गए। इसके साथ ही सभी लाभार्थियों को नाश्ते का भी वितरण किया गया।
इस सेवा अभियान के माध्यम से संघ के अध्यक्ष रामप्रकाश निराला का जन्मदिन सेवा, संवेदना और मानवीय मूल्यों के साथ मनाया गया, जिसे उपस्थित सभी लोगों ने सराहा।
संघ के पदाधिकारियों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि रामप्रकाश निराला के नेतृत्व में किए जा रहे ऐसे सामाजिक उपक्रम न केवल समाज के वंचित और जरूरतमंद वर्ग तक सहायता पहुंचाते हैं, बल्कि पत्रकारिता के सामाजिक दायित्वों और उसकी सकारात्मक भूमिका को भी सशक्त बनाते हैं।
इस अवसर पर बोईसर–पालघर पत्रकार संघ के अनेक वरिष्ठ पत्रकार, पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे तथा सभी ने इस सेवा कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
Comments
Post a Comment