पालघर: मराठी भाषा संवाद का सशक्त माध्यम, जिले में अभिजात भाषा दिवस उत्साहपूर्वक संपन्न।

पालघर: मराठी भाषा संवाद का सशक्त माध्यम, जिले में अभिजात भाषा दिवस उत्साहपूर्वक संपन्न।



अखिलेश चौबे
पालघर।
जिल्हाधिकारी कार्यालय, पालघर के जिला नियोजन समिति सभागार में इस वर्ष अभिजात मराठी भाषा दिवस बड़े उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जिल्हाधिकारी डॉ. इंदु राणी जाखड़ ने कहा कि मराठी भाषा केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि मनुष्य को मनुष्य से जोड़ने वाला एक सशक्त बंधन है। उन्होंने कहा कि विश्व के सभी प्रगत राष्ट्रों ने अपनी मातृभाषा का सम्मान बनाए रखा और उसी आधार पर वैश्विक स्तर पर प्रगति हासिल की है।
डॉ. जाखड़ ने कहा कि 3 अक्टूबर 2024 को मराठी भाषा को ‘अभिजात भाषा’ का दर्जा प्राप्त हुआ था। यह क्षण न केवल महाराष्ट्र बल्कि पूरे देश के लिए गर्व और गौरव का विषय था। उस समय वे कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका में कार्यरत थीं और वहां आयोजित भव्य कार्यक्रम में उन्होंने देखा कि उपस्थित नागरिकों के मन में आत्मविश्वास और अभिमान की गहरी भावना झलक रही थी। शासन ने इस दिन को हर वर्ष अभिजात मराठी भाषा दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया है, जो अत्यंत गौरवपूर्ण कदम है।


इस अवसर पर कई वरिष्ठ अधिकारी, साहित्यकार और विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से जिला परिषदे के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनोज रानडे, अप्पर जिल्हाधिकारी भाऊसाहेब फटांगरे, अपर पुलिस अधीक्षक विनायक नरळे, निवासी उपजिल्हाधिकारी सुभाष भागडे, उपजिल्हाधिकारी रणजीत देसाई, महेश सागर, शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) अशोक पाटिल, साहित्यकार, कवि एवं गीतकार प्रसाद कुलकर्णी, हास्य सम्राट अजितकुमार कोष्टी सहित वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी और विद्यार्थी बड़ी संख्या में मौजूद थे।


इस आयोजन में प्रमुख अतिथि के रूप में आमंत्रित कवि-गीतकार प्रसाद कुलकर्णी और हास्य सम्राट अजितकुमार कोष्टी ने भी अपने विचार रखे और मराठी भाषा की समृद्ध परंपरा एवं साहित्यिक धरोहर के महत्व पर प्रकाश डाला।
समापन अवसर पर जिल्हाधिकारी डॉ. इंदु राणी जाखड़ ने सभी उपस्थित लोगों को अभिजात मराठी भाषा दिवस की शुभकामनाएं दीं और अपील की कि अगले वर्ष अधिक से अधिक नागरिक इसमें भाग लें, ताकि मराठी भाषा का गौरव और अधिक व्यापक रूप से जनमानस में स्थापित हो।

Comments

Popular posts from this blog

पालघर: बोईसर में 27 लाख की एटीएम लूट का खुलासा, पुलिस ने चोरी करने वाले गैंग को दबोचा..!

ईयरफोन लगाकर रेलवे फाटक पार कर रही थी छात्रा, ट्रेन की चपेट में आने से हुई मौत..!

पालघर: जिले में युवक की बेरहमी से हत्या का खुलासा, छह आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग हिरासत में..!