पालघर: सनमून फार्मास्युटिकल्स में दशहरे का भव्य आयोजन, वेद मंत्रों से गूँजा परिसर।

पालघर: सनमून फार्मास्युटिकल्स में दशहरे का भव्य आयोजन, वेद मंत्रों से गूँजा परिसर।


अखिलेश चौबे
पालघर।
भारत त्योहारों की भूमि है, जहां हर पर्व केवल धार्मिक आस्था ही नहीं बल्कि सामाजिक एकता और सांस्कृतिक मूल्यों का भी प्रतीक माना जाता है। इन्हीं पर्वों में से एक है दशहरा, जो बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की विजय का संदेश देता है। जिले के औद्योगिक शहर बोईसर के तारापुर एमआईडीसी क्षेत्र में स्थित सनमून फार्मास्युटिकल्स प्रा.लि. ने भी इस वर्ष परंपरा और श्रद्धा के साथ दशहरे का पर्व धूमधाम से मनाया।
बुधवार, 1 अक्टूबर 2025 को कंपनी परिसर में आयोजित इस वार्षिक कार्यक्रम का आरंभ सुबह वैदिक मंत्रोच्चार और षोडशोपचार पूजन-अर्चन से हुआ। कंपनी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक डॉ. संतोष कुमार उपाध्याय ने सप्तनिकोहं पुरोहितों के मार्गदर्शन में वेदमंत्रों के बीच भगवान की पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की।
इसके उपरांत संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया, जिसकी मधुर ध्वनियों ने पूरे वातावरण को भक्ति और आस्था से सराबोर कर दिया। बड़ी संख्या में उपस्थित अतिथियों, औद्योगिक क्षेत्र के अन्य उद्यमियों, मित्रों और परिजनों ने इस पाठ का आनंद लिया।
धार्मिक अनुष्ठान के बाद सभी के लिए सहभोज की व्यवस्था की गई। इस अवसर पर कंपनी प्रबंधन की ओर से कर्मचारियों और कामगारों को उपहार भी वितरित किए गए। आयोजन के इस चरण ने कंपनी परिवार में आपसी सहयोग और भाईचारे की भावना को और प्रगाढ़ कर दिया।
कार्यक्रम में औद्योगिक क्षेत्र के अनेक कारखानों के प्रमुख, सामाजिक क्षेत्र से जुड़े व्यक्तित्व, कंपनी के इष्टमित्र, परिजन और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। सभी ने सनमून फार्मास्युटिकल्स द्वारा किए गए इस सांस्कृतिक आयोजन की सराहना की और इसे क्षेत्र की परंपराओं को जीवंत रखने वाला बताया।
इस आयोजन ने न केवल धार्मिक आस्था को पुष्ट किया बल्कि कंपनी की सांस्कृतिक और सामाजिक जिम्मेदारी का भी परिचय कराया। दशहरा पर्व के बहाने कर्मचारियों, उद्यमियों और स्थानीय नागरिकों को एक ही छत के नीचे एकजुट कर, इस कार्यक्रम ने सामूहिकता और सद्भाव का सुंदर संदेश दिया।

Comments

Popular posts from this blog

पालघर: बोईसर में 27 लाख की एटीएम लूट का खुलासा, पुलिस ने चोरी करने वाले गैंग को दबोचा..!

ईयरफोन लगाकर रेलवे फाटक पार कर रही थी छात्रा, ट्रेन की चपेट में आने से हुई मौत..!

पालघर: जिले में युवक की बेरहमी से हत्या का खुलासा, छह आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग हिरासत में..!