पालघर: अष्टमी के शुभ अवसर पर बोईसर के डी जे वाडी मंडल सहित प्रमुख मंडलों में सत्यप्रकाश सिंह ने किए दर्शन।

पालघर: अष्टमी के शुभ अवसर पर बोईसर के डी जे वाडी मंडल सहित प्रमुख मंडलों में सत्यप्रकाश सिंह ने किए दर्शन।

अखिलेश चौबे
पालघर। अष्टमी के पावन अवसर पर पालघर जिले के बोईसर शहर का माहौल भक्तिमय हो उठा। इस शुभ दिन पर नमो नमो मोर्चा भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह विशेष रूप से बोईसर पहुंचे और विभिन्न मंडलों में आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों में सम्मिलित होकर पूजा-अर्चना एवं दर्शन किए।
सत्यप्रकाश सिंह ने सबसे पहले बोईसर के डी जे वाडी मंडल, आजाद नगर में जाकर मां दुर्गा के चरणों में श्रद्धा अर्पित की। मंडल राकेश पांडेय, संदिप जोशी, भानू प्रताप सिंह, गोविंद गुप्ता, प्रमोद यादव, रामा सिंह, रामकृष्ण ने शाल एवं पुष्पगुच्छ देकर सत्यप्रकाश सिंह का आभार प्रकट किया इसके बाद उन्होंने क्रमशः श्री संतोषी माता मित्र मंडल यादव नगर, महाराष्ट्र छात्र मित्र मंडल धनानी नगर भ्रमण किया। प्रत्येक मंडल में उन्होंने श्रद्धालुओं और आयोजकों के साथ मिलकर धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लिया तथा मंडलों की भव्य सजावट और भक्तिभाव से प्रभावित होकर आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर मंडलों के अध्यक्षों और पदाधिकारियों ने सत्यप्रकाश सिंह का स्वागत सत्कार किया। उन्हें पारंपरिक रूप से शाल एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। पूरे कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही। जगह-जगह पर भक्ति गीत गूंज रहे थे और वातावरण में मां दुर्गा की जय-जयकार सुनाई दे रही थी।
इस अवसर पर भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा के जिला अध्यक्ष आर बी सिंह समेत नमो नमो मोर्चा भारत के पालघर जिला अध्यक्ष तहसील चौहान, जिला संयोजक राकेश पांडेय, जिला मीडिया प्रभारी संदीप जोशी सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। सभी ने एकजुट होकर अष्टमी उत्सव को सफल बनाने में योगदान दिया।
बोईसर शहर में आयोजित इस दर्शन कार्यक्रम ने न केवल धार्मिक आस्था को और प्रबल किया बल्कि सामाजिक एकता और संगठन की शक्ति का भी संदेश दिया। अष्टमी पर्व पर हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी से पूरा शहर भक्ति और उल्लास से सराबोर रहा।

Comments

Popular posts from this blog

पालघर: बोईसर में 27 लाख की एटीएम लूट का खुलासा, पुलिस ने चोरी करने वाले गैंग को दबोचा..!

ईयरफोन लगाकर रेलवे फाटक पार कर रही थी छात्रा, ट्रेन की चपेट में आने से हुई मौत..!

पालघर: जिले में युवक की बेरहमी से हत्या का खुलासा, छह आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग हिरासत में..!