पालघर: हिंदू जनजागृति संस्था में नई नियुक्ति पराग महेंद्र यादव को पालघर तहसील उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत।
पालघर: हिंदू जनजागृति संस्था में नई नियुक्ति पराग महेंद्र यादव को पालघर तहसील उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत।
अखिलेश चौबे
पालघर। हिंदू जनजागृति संस्था ने संगठन की गतिविधियों और धार्मिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी के लिए पराग महेंद्र यादव को पालघर तहसील उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया है। यह नियुक्ति संगठन की जिला कार्यकारिणी (पालघर) की अनुशंसा और राष्ट्रीय कार्यकारिणी के आदेशानुसार की गई है।
प्रेस नोट में उल्लेख किया गया है कि पराग महेंद्र यादव का समर्पण एवं सनातन धर्म के प्रति आस्था संगठन के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत रही है। उन्हें इस नई जिम्मेदारी के साथ संगठन हितार्थ कार्य करने तथा संबंधित कार्यकारिणी के साथ सहयोग और सामंजस्य स्थापित करने की पूर्ण स्वतंत्रता दी गई है।
संस्था ने अपने संदेश में यह भी कहा कि संगठन को विश्वास है कि पराग महेंद्र यादव जी सदैव संगठन हितार्थ कार्य करेंगे और विस्तारपूर्वक संगठन की दिशा-निर्देशानुसार समाज और धर्म के उत्थान में योगदान देंगे।
यह नियुक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि कुमार सिंह और राष्ट्रीय महासचिव अमित बाबू के हस्ताक्षर पर जारी किया गया।
संस्था ने पराग महेंद्र यादव जी के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई है कि वे संगठन को नई ऊँचाइयों तक ले जाएंगे।
Comments
Post a Comment