1580 रुपए सस्ता हुआ 24 कैरेट सोने, चांदी में भी भारी गिरावट..!

1580 रुपए सस्ता हुआ 24 कैरेट सोने, चांदी में भी भारी गिरावट..! 


अखिलेश चौबे 
नई दिल्ली..! आज यानी 7 नवंबर को सोने की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का भाव 1,580 रुपए गिरकर 76,556 रुपए पर आ गया, जबकि इससे पहले इसके दाम 78,136 रुपए प्रति 10 ग्राम थे। तो वहीं, चांदी की कीमत में भी गिरावट आई है, जो 2,748 रुपए घटकर 90,153 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई। इसके पूर्व, चांदी का दाम 92,901 रुपए था। उल्लेखनीय है कि 23 अक्टूबर को चांदी ने 99,151 रुपए का और 30 अक्टूबर को सोने ने 79,681 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था।

Comments

Popular posts from this blog

पालघर: बोईसर में दर्दनाक सड़क हादसा; स्कूटी सवार महिला की मौके पर मौत, टक्कर की परिस्थितियां अस्पष्ट।

पालघर: यू.एस.ओस्तवाल इंग्लिश अकादमी स्कूल में रोटरी क्लब ऑफ बोईसर तारापुर की नशामुक्ति जागरूकता पहल।

पालघर: चिन्मया विद्यालय कक्षा 10वीं में 100% परिणाम के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन।शारन्या माबियन ने 99.60% अंक लाकर किया कमाल, चिन्मया विद्यालय में बनीं टॉपर।