पुण्यश्लोक,राजमाता अहिल्यादेवी होलकर की त्रिशताब्दी जयंती ,बोईसर में संपन्न हुआ भव्य सार्वजनिक महोत्सव -2024

पुण्यश्लोक,राजमाता अहिल्यादेवी होलकर की त्रिशताब्दी जयंती ,बोईसर में संपन्न हुआ भव्य सार्वजनिक महोत्सव -2024

पालघर..! शक्ति,शौर्य तथा संस्कृति का महा उत्सव बड़े ही भव्य रुप में विभिन्न प्रकार के आयोजनों के जरिए पुण्यश्लोक,राजमाता अहिल्यादेवी होलकर की त्रिशताब्दी जयंती को औद्योगिक शहर बोईसर प.यशवंत सृष्टि के समीप बिरसा मुंडा मैदान खैरापाडा में पुण्यश्लोक,राजमाता अहिल्यादेवी होलकर जयंती उत्सव समिति द्वारा सार्वजनिक महोत्सव -2024धूमधाम से मनाई गयी।
'राजमाता अहिल्यामाई होल्कर' की 299वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम के शुभारंभ में शुक्रवार,31 मई की सुबह तारापुर किले से 'अहिल्यामाई मशाल ज्योत' लिए बिरसा मुंडा मैदान, बोईसर के लिए निकली दौड़ लगाते युवकों संग बाईक,रिक्शा व मोटर गाड़ी की विशाल रैली को समारोह स्थल पर धनगर समाज के बंधुओं द्वारा पारंपरिक तरिके से भव्य स्वागतम से की गयी।
समारोह में पुण्यश्लोक राजामाता अहिल्यामाई होल्कर की प्रतिमा पर पूजन,महानुभावों के स्वागत के उपरांत प्रमुख व्याख्याता के रुप में मल्हारश्री राजीव हाके सर,डाँ.प्रकाश हसनालकर (जिला पशुसंर्वधन अधिकारी, पालघर) और प्रो.शरद कर्णवार सर ने राजमाता के जीवन गाथा एवं होल्करशाही के गौरवमयी इतिहास को बड़े सुंदर तरिके से उल्लेखित किया।

समारोह को सफल बनाने में उत्सव समिति के गोपीचंद वडितके, प्रमोद क़ंखारे, राजू आखाडे, संजय कोलेकर, प्रणील कोलगावे, रवि सरगर, चक्रधर बावस्कर, सुरेश बंडगर,अंकुश
कोलेकर, विकास डोमाले, प्रेम कोलगावे,उमेश डाईगडे,विलास पुकले, नाना सरगर, कैलाश पुकले, शंकर गोपनर, तेजस वाघमारे, सचिन बंडगर, गंगाराम पाल, संजय पाल, ज्ञानेश्वर जरग, आनंद सवदे, अक्षय येले, संतोष साबले, मनोहर साबले, प्रकाश पांढरे, विशाल माने समेत अनेक जनों ने बड़ी परिश्रम कर रखी थी। 
वहीं कार्यक्रम का सफल संचालन एड.उत्तमभाई कोलेकर(छत्रपति संभाजीनगर) और समापन पर आये हुए सभी स्वजनों को स्नेह भोजन के लिए आंमत्रित करते गोपीचंद वडितके ने आभार भेंट की।

अखिलेश चौबे 
सतर्क इंडिया 
7020967978

Comments

Popular posts from this blog

पालघर: बोईसर में 27 लाख की एटीएम लूट का खुलासा, पुलिस ने चोरी करने वाले गैंग को दबोचा..!

पालघर: जिले में युवक की बेरहमी से हत्या का खुलासा, छह आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग हिरासत में..!

ईयरफोन लगाकर रेलवे फाटक पार कर रही थी छात्रा, ट्रेन की चपेट में आने से हुई मौत..!