पालघर: बोईसर में महिला मोर्चा का भव्य सत्कार समारोह, जिला अध्यक्ष भारत राजपूत एवं सांसद हेमंत सावरा प्रमुख रूप से रहे उपस्थित।
पालघर: बोईसर में महिला मोर्चा का भव्य सत्कार समारोह, जिला अध्यक्ष भारत राजपूत एवं सांसद हेमंत सावरा प्रमुख रूप से रहे उपस्थित।
अखिलेश चौबे
पालघर। जिला महिला मोर्चा की ओर से टिमा हॉल, बोईसर में एक भव्य सत्कार समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिला महिला मोर्चा अध्यक्षा वीणा देशमुख के नेतृत्व में अत्यंत गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर पालघर लोकसभा क्षेत्र के सांसद हेमंत सावरा, भाजपा पालघर जिलाध्यक्ष भरतभाई राजपूत तथा वरिष्ठ नेता बाबाजी काठोळे सहित जिले के विभिन्न पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान सांसद हेमंत सावरा को “संसदरत्न पुरस्कार 2026” घोषित होने पर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही हाल ही में निर्वाचित सभी नगरसेविकाओं का भी मंच पर विधिवत सत्कार कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष भरतभाई राजपूत ने सत्कारमूर्तियों एवं नवनिर्वाचित नगरसेविकाओं को बधाई देते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि महिला शक्ति की भागीदारी से संगठन को नई ऊर्जा और दिशा मिलती है।
पूरे कार्यक्रम का आयोजन पालघर जिला महिला मोर्चा द्वारा अत्यंत सुव्यवस्थित एवं अनुशासित ढंग से किया गया। कार्यक्रम की सफल व्यवस्था और संचालन की उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों ने सराहना की और महिला मोर्चा के कार्यों की प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
समारोह के अंत में सभी उपस्थित अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं ने महिला मोर्चा के प्रयासों की सराहना करते हुए संगठन की आगामी गतिविधियों के लिए शुभकामनाएं दीं।
Comments
Post a Comment