पालघर: जिले में 24 जून को आयोजित होगा प्लेसमेंट ड्राइव, युवाओं को रोजगार और इंटर्नशिप का बड़ा अवसर।

पालघर: जिले में 24 जून को आयोजित होगा प्लेसमेंट ड्राइव, युवाओं को रोजगार और इंटर्नशिप का बड़ा अवसर।

अखिलेश चौबे
पालघर। महाराष्ट्र शासन के कौशल विकास, रोजगार, उद्यमिता एवं नवाचार विभाग के अंतर्गत पालघर जिले के युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर उपलब्ध कराया जा रहा है। जिला कौशल विकास, रोजगार एवं उद्यमिता मार्गदर्शन केंद्र, पालघर द्वारा “पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्लेसमेंट ड्राइव” का आयोजन बुधवार, 24 जून 2026 को किया जा रहा है, जिसमें युवाओं को सीधे नौकरी और इंटर्नशिप प्राप्त करने का मौका मिलेगा।
यह प्लेसमेंट ड्राइव सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक जिला मुख्यालय परिसर स्थित प्रशासनिक भवन ‘बी’, प्रथम तल, कक्ष क्रमांक 109, पालघर-बोईसर रोड, कोलगांव में आयोजित होगा। इस आयोजन के माध्यम से विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों में रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी, साथ ही केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के अंतर्गत इंटर्नशिप के अवसर भी उपलब्ध कराए जाएंगे।
कार्यक्रम की विशेषता यह है कि इसमें Prime Minister Internship Scheme (PMIS), मुख्यमंत्री युवा कार्य प्रशिक्षण योजना (CMYKPY) तथा National Apprenticeship Promotion Scheme (NAPS) जैसी योजनाओं के अंतर्गत युवाओं को प्रशिक्षण और रोजगार से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। 10वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा तथा स्नातक स्तर तक के शिक्षित युवक-युवतियां इस प्लेसमेंट ड्राइव में भाग ले सकते हैं।
इच्छुक उम्मीदवारों से अपील की गई है कि वे विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://rojgar.mahaswayam.gov.in/#/home/index पर जाकर पंजीकरण करें तथा इंटरव्यू के लिए उपस्थित होते समय आधार कार्ड, सभी शैक्षणिक प्रमाणपत्र, पासपोर्ट साइज फोटो और कम से कम पांच प्रतियों में बायोडाटा साथ लेकर आएं। अधिक जानकारी के लिए 02525-299812 नंबर पर संपर्क किया जा सकता है या palgharrojgar@gmail.com पर ईमेल किया जा सकता है।
जिला प्रशासन की ओर से युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की गई है। यह प्लेसमेंट ड्राइव न केवल रोजगार प्राप्त करने का मंच है, बल्कि युवाओं के भविष्य को दिशा देने वाला एक महत्वपूर्ण कदम भी माना जा रहा है।

Comments