पालघर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों का जश्न—दहानू के जलाराम मंदिर में गूंजे जयकारे।
पालघर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों का जश्न—दहानू के जलाराम मंदिर में गूंजे जयकारे।
अखिलेश चौबे
पालघर। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल 12 वर्षों के कार्यकाल के उपलक्ष्य में महाराष्ट्र के दहानू स्थित जलाराम मंदिर, इराणी रोड पर एक विशेष धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर सफलता के लिए विधिवत आरती और प्रार्थना की गई।
यह कार्यक्रम पूरी तरह भक्तिमय और उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी महाराष्ट्र प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्या चित्रा वाघ, भाजपा पालघर जिलाध्यक्ष भरतभाई राजपूत, तथा विक्रमगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक हरिश्चंद्र भोये, जिला उपाध्यक्ष जगदीश राजपूत, जिला सचिव सत्यप्रकाश सिंह, बोईसर मंडल युवा अध्यक्ष आनंद धोडी विशेष रूप से मौजूद रहे।
इसके अलावा पार्टी के अन्य पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में इस धार्मिक आयोजन में शामिल हुए और देश की प्रगति, जनकल्याण तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ और दीर्घ जीवन की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर में भक्ति, श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। सामूहिक आरती और प्रार्थना के माध्यम से देश के उज्ज्वल भविष्य और नेतृत्व की निरंतर सफलता की कामना की गई।
Comments
Post a Comment