भाजपा ने घोषित किए पालघर जिले के 30 मंडलों के अध्यक्ष, महेंद्र भोने को पुनः सौंपी गई बोईसर मंडल की कमान..!
भाजपा ने घोषित किए पालघर जिले के 30 मंडलों के अध्यक्ष, महेंद्र भोने को पुनः सौंपी गई बोईसर मंडल की कमान..!
अखिलेश चौबे
पालघर..! भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को और अधिक मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए पालघर जिले के 30 मंडलों के लिए नए मंडल अध्यक्षों की घोषणा की है। इस नई सूची में बोईसर मंडल के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी एक बार फिर महेंद्र चंद्रकांत भोने को सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह और खुशी की लहर दौड़ गई है।
महेंद्र भोने पहले भी बोईसर मंडल अध्यक्ष रह चुके हैं और इसके साथ ही वे पालघर जिला परिषद सदस्य के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। एक कर्मठ, जुझारू और जनसंपर्क में निपुण नेता के रूप में पहचाने जाने वाले महेंद्र भोने अब एक बार फिर बोईसर क्षेत्र में संगठन को सशक्त और संगठित करने की दिशा में कार्य करेंगे।
महेंद्र भोने ने अपनी नियुक्ति पर पार्टी नेतृत्व, विशेषकर जिलाध्यक्ष भरतभाई राजपूत तथा अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन को मजबूत करने के लिए पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि वे जनता के विश्वास पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करेंगे।
भारतीय जनता पार्टी की युवा नेतृत्व को आगे लाने की नीति के तहत यह नियुक्ति की गई है। महेंद्र भोने की वापसी से बोईसर क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं में नया उत्साह देखने को मिल रहा है, जिससे आगामी चुनावों में पार्टी संगठन को निश्चित रूप से मजबूती मिलेगी।
यह नियुक्ति आज दिनांक 21 अप्रैल 2025 को पालघर में भाजपा जिलाध्यक्ष भरतभाई राजपूत के कार्यालय में एक विशेष कार्यक्रम के दौरान की गई। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष भरतभाई राजपूत के साथ वरिष्ठ नेता बाबाजी काठोले, जगदीश राजपूत, नरेश अक्रे, सुशील औसरकर, पंकज कोरे सहित सभी नव-नियुक्त मंडल अध्यक्ष एवं पार्टी के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर सभी उपस्थित नेताओं ने महेंद्र भोने को शुभकामनाएँ दीं और आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में बोईसर मंडल और अधिक सशक्त और सक्रिय बनेगा।
Comments
Post a Comment