महाराष्ट्र चुनाव से पहले पालघर में वैन से 3.70 करोड़ रुपये कैश बरामद, 2 गिरफ्तार..!

महाराष्ट्र चुनाव से पहले पालघर में वैन से 3.70 करोड़ रुपये कैश बरामद, 2 गिरफ्तार..!

अखिलेश चौबे 
पालघर..! महाराष्ट्र में 20 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए लागू आचार संहिता के बीच पालघर जिले में एक वैन से 3.70 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी बरामद की गई है. एक अधिकारी ने शनिवार 9 नवंबर को इसकी जानकारी दी। 
पुलिस इंस्पेक्टर दत्ता किंद्रे ने बताया कि समुद्र के तटीय जिले पालघर के वाडा में शुक्रवार 8 नवंबर को यह कैश बरामद की गई. उन्होंने बताया कि पुलिस के सतर्कता और उड़न दस्ते को इस बात की जानकारी मिली थी कि पालघर जिले से एक वैन में नकदी ले जाई जा रही है. सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने वैन को रोका और जांच करने पर वैन में से 3 करोड़ 70 लाख रुपये की नकदी बरामद की गई।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि वैन में सवार लोगों से जब कैश ले जाने से संबंधित आवश्यक वैध यानी सही दस्तावेज मांगे गए तो वे दिखानें में विफल रहे।
पुलिस इंस्पेक्टर दत्ता किंद्रे के अनुसार वैन में सवार लोगों ने पुलिस को बताया कि यह कैश नवी मुंबई स्थित एक कंपनी से पालघर के विक्रमगढ़ ले जाई जा रही थी. दत्ता किंद्रे ने कहा कि नकदी जब्त कर ली गई है और इस मामले की जांच के लिए आयकर विभाग और निर्वाचन अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है. वैन में मौजूद 2 लोगों को पालघर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है।

Comments

Popular posts from this blog

पालघर: यू.एस.ओस्तवाल इंग्लिश अकादमी स्कूल में रोटरी क्लब ऑफ बोईसर तारापुर की नशामुक्ति जागरूकता पहल।

पालघर: तारापुर एमआईडीसी में ओलियम गैस रिसाव से हड़कंप - भघेरिया केमिकल्स से निकली जहरीली गैस।प्रशासन की आपात चेतावनी; गांवों में सतर्कता, तकनीकी दल जुटा।

पालघर: चिन्मया विद्यालय कक्षा 10वीं में 100% परिणाम के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन।शारन्या माबियन ने 99.60% अंक लाकर किया कमाल, चिन्मया विद्यालय में बनीं टॉपर।