पालघर: फिट इंडिया अभियान के तहत पालघर में ‘संडे ऑन साइकिल’ का आयोजन।5 किलोमीटर साइकिल रैली में पुलिस व नागरिकों की सक्रिय भागीदारी।
पालघर: फिट इंडिया अभियान के तहत पालघर में ‘संडे ऑन साइकिल’ का आयोजन।
5 किलोमीटर साइकिल रैली में पुलिस व नागरिकों की सक्रिय भागीदारी।
अखिलेश चौबे
पालघर। जिले में फिटनेस को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘फिट इंडिया’ अभियान के अंतर्गत ‘संडे ऑन साइकिल’ कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। यह पहल भारत सरकार द्वारा शुरू की गई फिट इंडिया अवधारणा के तहत तथा खेलो इंडिया अभियान के सहयोग से आयोजित की गई, जिसका उद्देश्य लोगों को फिटनेस के प्रति जागरूक करना और इसे दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाना है।
जानकारी के अनुसार, 3 जून को विश्व साइकिल दिवस के उपलक्ष्य में 7 जून 2026 को इस विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान 5 किलोमीटर साइकिल चलाने की प्रतियोगिता आयोजित की गई। यह साइकिल रैली पुलिस अधीक्षक कार्यालय, पालघर से प्रारंभ होकर टविंकल स्टार इंग्लिश हाईस्कूल तक गई और पुनः पुलिस अधीक्षक कार्यालय, पालघर पहुंचकर संपन्न हुई।
इस कार्यक्रम में पालघर पुलिस बल के अधिकारी एवं कर्मचारी के साथ-साथ जिले के कुल 97 नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी प्रतिभागियों ने 5 किलोमीटर की साइकिल यात्रा पूरी कर फिटनेस के प्रति अपनी जागरूकता और प्रतिबद्धता का परिचय दिया। कार्यक्रम के सफल समापन पर सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र, पदक और स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस आयोजन को सफल बनाने में पुलिस अधीक्षक यतिश देशमुख के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक स्थानीय अपराध शाखा प्रदीप पाटील, पुलिस उपनिरीक्षक साइबर सेल समीर भोसले, सहायक पुलिस उपनिरीक्षक विश्वास सावंत तथा पुलिस कर्मचारी क्रमांक 1444 श्यामराव कराडे के विशेष प्रयास रहे। साथ ही पुलिस विभाग के अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी इसमें सक्रिय भूमिका निभाई, जिसके चलते यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
Comments
Post a Comment