पालघर: घर का दरवाजा तोड़कर 3 लाख की नकदी चोरी, 16 वर्षीय बालक हिरासत में; पूरी रकम बरामद।
पालघर: घर का दरवाजा तोड़कर 3 लाख की नकदी चोरी, 16 वर्षीय बालक हिरासत में; पूरी रकम बरामद।
अखिलेश चौबे
पालघर। जिले के तलासरी क्षेत्र में घरफोड़ चोरी की एक गंभीर घटना सामने आई है, जहां अज्ञात व्यक्ति द्वारा घर का पिछला दरवाजा तोड़कर लाखों रुपये की नकदी चोरी कर ली गई। पुलिस की तत्पर कार्रवाई के चलते इस मामले में एक विधि संघर्षशील 16 वर्षीय बालक को हिरासत में लिया गया है और चोरी की पूरी रकम बरामद कर ली गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 05 जून 2026 को प्रातः लगभग 08:30 बजे से रात 10:30 बजे के बीच करजगांव, पाटीलपाड़ा, तहसील तलासरी निवासी अजय नरेश घुटे अपने घर को बंद कर अपने दुकान पर गए हुए थे। जब वे दुकान से वापस लौटे तो उन्होंने पाया कि उनके घर के पीछे का दरवाजा टूटा हुआ है। घर के अंदर जाकर देखने पर यह स्पष्ट हुआ कि अज्ञात व्यक्ति ने लोहे की अलमारी तोड़कर उसमें रखी 3 लाख रुपये की नकदी चोरी कर ली है।
इस घटना के संबंध में अजय नरेश घुटे द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर तलासरी पुलिस थाने में अपराध क्रमांक 168/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 305 (अ), 331 (अ) और 331 (4) के अंतर्गत दिनांक 06 जून 2026 को मामला दर्ज किया गया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पालघर पुलिस अधीक्षक यतिश देशमुख द्वारा जांच के लिए विशेष निर्देश दिए गए, जिसके बाद तलासरी पुलिस थाने की एक विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज, गोपनीय सूचना और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर जांच आगे बढ़ाई।
जांच के दौरान पुलिस ने एक 16 वर्षीय विधि संघर्षशील बालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार कर ली। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की गई 3 लाख रुपये की नकदी, 10 हजार रुपये मूल्य का मोबाइल फोन और 500 रुपये कीमत का बैग बरामद किया। इस प्रकार कुल 3,10,500 रुपये का माल जब्त किया गया है।
इस मामले की आगे की जांच पुलिस उपनिरीक्षक विष्णु राजड द्वारा की जा रही है।
इस कार्रवाई को सफलतापूर्वक अंजाम देने में पालघर पुलिस अधीक्षक यतिश देशमुख, अपर पुलिस अधीक्षक विनायक नरळे, उपविभागीय पुलिस अधिकारी डहाणू विभाग अंकिता कणसे के मार्गदर्शन में तलासरी पुलिस थाने के प्रभारी अधिकारी अजय गोरड, पुलिस उपनिरीक्षक विष्णु राजड, पुलिस हवालदार संदीप नांगरे, अनिल सोनवणे तथा योगेश मुढे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Comments
Post a Comment